रितिका ने मुंबई में खरीदा 26.30 करोड़ रुपये का लक्जरी अपार्टमेंट, नए आशियाना से दिखता है समंदर

Ritika Sajdeh Buys A Luxury Apartment In Mumbai: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में, रितिका ने मुंबई में एक नया लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. रोहित-रितिका का ये नया घर प्रभादेवी में स्थित अहूजा टावर्स में हैं. उनके इस नए घर की कीमत करीब 26.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है. रितिका ने इस नए अपार्टमेंट की डील पिछले साल दिसंबर में की थी, जिसके लिए उन्हें करीब 1.31 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकानी पड़ी. यहां हम आपको रितिका के नए आशियाने के बारे में बताने जा रहे हैं कि इसमें क्या-क्या खासियतें हैं?

रितिका के नए अपार्टमेंट में क्या-क्या खासियतें हैं?

रितिका सजदेह का ये नया लक्जरी अपार्टमेंट एक हाईराइज बिल्डिंग में मौजूद है. उनको इसके साथ तीन गाड़ियों के लिए पार्किंग का स्लॉट भी मिला है. रितिका के इस नए घर के कार्पेट एरिया की बात करें तो वो 2,760 स्क्वायर फिट का है, जो काफी बड़ा एरिया है. रितिका ने जिस टावर में नया अपार्टमेंट लिया वो वर्ली, लोअर परेल और बीकेसी के बिल्कुल नजदीक है. इसके अलावा, उनके घर से सी लिंक भी बिल्कुल पास में हैं. यही वजह है कि रितिका का ये नया आशियाना बिल्कुल प्राइम लोकेशन में है.

रोहित ने पहले भी इस बिल्डिंग में खरीद रखा है एक अपार्टमेंट

अहूजा टावर्स में रोहित शर्मा ने पहले भी एक अपार्टमेंट खरीद रखा है. रोहित का ये अपार्टमेंट भी काफी आलीशान है जो इस बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर है. उनके इस अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां से 270 डिग्री का व्यू मिलता है. दरावाज खोलते ही घर के सामने अरब सागर का नजारा देखने को मिल जाता है जो अद्भुत है. ऐसे में अब रितिका ने भी इसी बिल्डिंग में अपने लिए एक नया अपार्टमेंट खरीदा है.

रितिका सजदेह क्या काम करती है?

रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह एक वर्किंग वूमेन हैं. रितिका ने लंबे समय तक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का किया है. इसके अलावा, रितिका कॉर्नरस्टोन नाम की एक पीआर एजेंसी भी रन करती हैं जिसमें, बॉलीवुड के कई स्टार का मैनेजमेंट देखती हैं. इस लिस्ट में सारा अली खान, अनन्या पांडे, वरुण धवन, विजय देवरकोंडा और वरुण धवन जैसे नाम शामिल हैं. यही वजह है कि रितिका की सलाना कमाई करोड़ों में होती है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *