किसी फिल्म से कम नहीं रिंकू सिंह-प्रिया की लव स्टोरी, इनसे सीखें जिंदगी रोमांटिक बनाने के तरीके

Rinku Singh And Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इन दिनों मैदान के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. उनकी और प्रिया सरोज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. पहली मुलाकात, परिवार की शुरुआती असहमति और फिर लंबे इंतजार के बाद रिश्ते को मंजिल मिलने तक की उनकी कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है. कुछ सालों तक एक-दूसरे को जानने के बाद इस जोड़ी ने 8 जून 2025 को सगाई की थी और अब दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि इनकी लव स्टोरी से आप रोमांटिक टिप्स कैसे ले सकते हैं?

कब हुई थी मुलाकात?‌

Pyaar Ki Adaalat इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपनी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताया था. उनकी मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के समय हुई थी. उस दौरान प्रिया की बहन का कपड़ों का बिजनेस था, जिसके प्रमोशन के लिए कुछ दोस्तों ने रिंकू से संपर्क कराया. वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई. पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. प्रिया ने मजाक में बताया कि उन्हें रिंकू पहली नजर में ही पसंद आ गए थे. उन्होंने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर लाइक भी किया था. वहीं रिंकू हंसते हुए कहते हैं कि भले ही प्रिया उन्हें पसंद करने लगी थीं, लेकिन “हाय” मैसेज सबसे पहले उन्होंने ही भेजा था. दोनों की पहली मुलाकात भी काफी मजेदार रही. रिंकू करीब चार घंटे देर से पहुंचे, जिस पर प्रिया ने उन्हें डांट भी दिया था. उस मुलाकात को याद करते हुए रिंकू बताते हैं कि प्रिया लंबी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि वह साधारण शॉर्ट्स पहनकर पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती

किसने किया था प्रपोज?

हालांकि शुरुआत आसान नहीं थी. रिंकू ने बताया कि उन्हें प्रिया से पहली नजर में ही प्यार हो गया था और उन्होंने उन्हें प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन प्रिया के पिता शुरू में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. प्रिया के पिता, जो तीन बार सांसद रह चुके हैं, चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी आईएएस अधिकारी से हो. ऐसे में दोनों ने करीब तीन साल तक इंतजार किया. इस दौरान रिंकू अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देते रहे, जबकि प्रिया ने जज बनने का सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई जारी रखी. दोनों बताते हैं कि उस समय उनकी मुलाकातें भी काफी सीमित थीं. वे अकेले डेट पर नहीं जाते थे और हर तीन-चार महीने में परिवार के बीच ही मिल पाते थे. साल 2022 में हालात बदले. प्रिया के भाई ने रिंकू को फोन करके पूछा कि क्या वह प्रिया से शादी करना चाहते हैं. रिंकू ने बिना देर किए तुरंत “हां” कह दिया.

जून में शादी 

इसके बाद परिवार की सहमति मिलने पर 8 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई. उनकी शादी पहले नवंबर 2025 में वाराणसी में तय हुई थी, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टालनी पड़ी. बाद में फरवरी 2026 की तारीख तय हुई, मगर टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल की वजह से वह भी आगे बढ़ गई. अब खबर है कि आईपीएल के बाद जून 2026 में वाराणसी में शादी और अलीगढ़ में रिसेप्शन हो सकता है.

ये भी पढ़ें-हैवी मील के तुरंत बाद फ्रूट्स खाने चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *