रीवा पुलिस की सतना की गोल्ड लोन कंपनी में दबिश: नाबालिग को झांसा दे कर लिया था गहने, गोल्ड लोन कंपनी से 3 अंगूठियां बरामद – Satna News

सतना की एक गोल्ड लोन कंपनी में बुधवार को रीवा जिले की बैकुंठपुर थाना पुलिस ने दबिश दे कर सोने की 3 अंगूठियां बरामद की है। एक नाबालिग से सोने के गहने ठगने के मामले में पुलिस ने जैतवारा निवासी आरोपी शुभम गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने

.

रस्म का बहाना बनाकर गहने मांगे आरोपी ने शादी से पहले एक रस्म का बहाना बनाकर लड़की से सोने-चांदी के गहने मांग लिए। कुछ समय बाद उसने नकली गहने लौटा दिए। लड़की को इस बारे में पता नहीं चला और उसने चुपचाप गहने घर के लॉकर में रख दिए।

रक्षाबंधन के दिन जब घर की महिलाओं ने गहने पहनने के लिए निकाले, तब नकली होने की बात सामने आई। इसके बाद नाबालिग ने सारी सच्चाई बता दी। परिजनों ने 13 अगस्त को बैकुंठपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को जैतवारा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राइवेट बैंक में गोल्ड लोन के लिए रखा पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ठगी से हासिल गहनों को एक प्राइवेट बैंक में गोल्ड लोन के लिए रखा था। पुलिस ने बुधवार को बस स्टैंड स्थित गोल्ड लोन कंपनी से सोने की 3 अंगूठियां बरामद कर लीं। कुछ अन्य गहने दूसरी जगह रखे होने की जानकारी मिली है। आरोपी ने एक अन्य नाबालिग से भी गहने ठगने की बात कबूली है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *