Retro Fashion: नारंगी गाउन-साड़ी में जब थिरकीं थी ये हुस्न की मल्लिका, चली थीं छुरियां कइयों के दिल पर, आज भी है ट्रेंडी

Last Updated:

Mumtaz Saree Draping Style: बॉलीवुड का इतिहास जब भी फैशन और स्टाइल की बात करता है, तो 70 के दशक की मशहूर अदाकारा मुमताज का नाम जरूर लिया जाता है. फिल्म ब्रह्मचारी (1968) के सुपरहिट गाने “आज कल तेरे मेरे प्यार क…और पढ़ें

नारंगी साड़ी में मुमताज का ग्लैमरस अंदाज़, आज भी फैशन लवर्स के फेवरेटमुमताज का ये स्टाइल आगे चलकर “Mumtaz Saree Draping Style” के नाम से मशहूर हुआ.
साल 1968 का दौर था, जब ब्रह्मचारी जैसी मल्टी-स्टारर फिल्म बड़े पर्दे पर छाई हुई थी. शम्मी कपूर का करिश्मा, प्राण की दमदार अदाकारी और राजश्री की मासूमियत ने दर्शकों को खूब बांधा. लेकिन जिस चीज़ ने सचमुच सबका दिल जीत लिया, वह थीं मुमताज. चटक नारंगी रंग की फॉर्म-फिटिंग साड़ी और छोटे स्लीवलेस ब्लाउज़ में उनका अंदाज़ आज भी आइकॉनिक माना जाता है. उस गाने “आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे” में मुमताज का कॉन्फिडेंस, मुस्कान और डांस मूव्स ने उन्हें सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बल्कि फैशन ट्रेंडसेटर बना दिया, जिसकी चर्चा आज भी उतनी ही ताज़ा है.

दरअसल, उस दौर में साड़ी को पारंपरिक तरीके से पहनना आम था. लेकिन जब मुमताज ने इसे एकदम नए अंदाज में ड्रेप कर पर्दे पर पेश किया तो जैसे यह एक नए साड़ी ड्रेस के ट्रेंड की शुरुआत समझी गई. उनकी फिटेड और स्टाइलिश नारंगी साड़ी ने यंग लड़कियों के बीच नया फैशन ट्रेंड बना दिया था. पहली बार दर्शकों ने देखा कि साड़ी सिर्फ पारंपरिक पहनावा नहीं बल्कि ग्लैमरस और ट्रेंडी अंदाज में भी पहना जा सकता है. यही वजह थी कि गाने के साथ-साथ उनका फैशन आज तक चर्चा का विषय बन रहा है.

मुमताज का ट्रेंडसेटर लुक
उन्होंने नारंगी रंग की प्री-प्लीटेड साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे गोटे का बॉर्डर और झालरदार हेमलाइन थी. मुमताज की यह बॉडी-हगिंग साड़ी स्टाइल तुरंत ही ट्रेंड बन गया. लड़कियां उनकी तरह पतली प्लेटों वाली साड़ी पहनकर बॉलीवुड दीवा जैसा लुक पाना चाहती थीं. इसके साथ चोकर नेकलेस, झूमर वाले झुमके और हाथ पट्टी, जबकि बालों में 60s का पफी हेयरस्टाइल, उनके लुक को पूरी तरह ग्लैमरस बना रहा था. यह अंदाज़ इतना हिट हुआ कि लोग गाने से ज्यादा मुमताज का फैशन कॉपी करने लगे.

खास थी ये साड़ी
शुरुआत में मुमताज इस साड़ी में डांस को लेकर झिझक रही थीं, लेकिन कहा जाता है कि कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर भानु अथैया ने उनके लिए एक खास साड़ी तैयार की. इसमें साइड ज़िप और पहले से बने प्लीट्स थे, जिससे मूवमेंट आसान हो गया. पल्लू लंबा रखा गया था, जो इसे पारंपरिक स्टाइल से बिल्कुल अलग बनाता था. यही स्टाइल आगे चलकर “Mumtaz Saree Draping Style” के नाम से मशहूर हुआ.

फैशन इंडस्ट्री पर असर
मुमताज का यह लुक बॉलीवुड में फैशन रिवॉल्यूशन की तरह था. साड़ियों को लेकर लोगों की सोच बदल गई. पहले जहां साड़ी केवल शादी-ब्याह और पारंपरिक मौकों तक सीमित थी, वहीं अब यह ग्लैमरस पार्टी वियर बन गई. यहां तक कि फैशन डिजाइनर्स और फिल्म कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने भी साड़ी को नए-नए स्टाइल में पेश करना शुरू कर दिया.

मुमताज की नारंगी साड़ी सिर्फ एक आउटफिट नहीं थी, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में एक माइलस्टोन साबित हुई. इसने दिखा दिया कि साड़ी ग्लैमरस और वेस्टर्न ड्रेस को भी टक्कर दे सकती है. आज भी जब यह गाना बजता है, तो लोग सिर्फ उसकी धुन पर झूमते नहीं बल्कि मुमताज की वो अदाएं और उनकी साड़ी का जादू याद कर मुस्कुरा उठते हैं.  Image Credit: pinterest

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

नारंगी साड़ी में मुमताज का ग्लैमरस अंदाज़, आज भी फैशन लवर्स के फेवरेट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *