रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली, मौत: गोली की आवाज सुनकर बेटा पहुंचा, एक दिन बाद तोड़ा दम – Gwalior News

अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ा रिटायर्ड फौजी का शव।

ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। घटना रविवार दोपहर 2 बजे ओमनगर महाराजपुरा की है। गोली की आवाज सुनकर बेटा तत्काल रूम में पहुंचा तो पिता खून से लथपथ पड़ा हुआ था। पिता को उसी हालत में लेकर परिजन हॉस्पिट

.

मंगलवार सुबह घायल फौजी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि रिटायर्ड फौजी ने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया है।

ओम नगर में रहने वाले 50 वर्षीय विनोद सिंह पुत्र बाबूसिंह चौहान रिटायर्ड फौजी थे। रविवार दोपहर वह अपने कमरे में बैठे थे। दो बजे के लगभग अचानक उनके रूम से गोली चलने की आवाज जिस पर बेटा, पत्नी व अन्य परिजन वहां पहुंचे।

रूम में देखा कि विनोद सिंह फर्श पर पड़े हुए थे और पास ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। पिता को खून से लथपथ देखकर बेटे सौरभ, अमित तत्काल रिटायर्ड फौजी को उठाकर हॉस्पिटल ले गए। आत्महत्या का कारण नहीं चला पता फौजी की मौत के बाद पुलिस ने उनके कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिस कारण पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने सुसाइड किया है। वहीं परिवार शोकाकुल था तो पुलिस अभी उनसे पूछताछ नहीं कर सकी है। पुलिस दो दिन बाद वापस लौटकर परिजन से बातचीत करेगी। किसी को पता ही नहीं चलने दिया रिटायर्ड फौजी विनोद सिंह के आसपास रहने वालों की माने तो उनको कभी लगा ही नहीं कि विनोद के मन में कुछ चल रहा है और वह ऐसा कदम उठा सकता है। सुबह तक काफी खुश नजर आ रहा था। घर में दीपावली की तैयारी चल रही थी। सभी काम में व्यस्त थे और इसी बीच वह लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से कब निकाल लाए और खुद को गोली मार ली। टीआई धर्मेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि

QuoteImage

एक रिटायर्ड फौजी की गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

QuoteImage

ये खबर भी पढ़ें…

युवक ने सिर में गोली मारकर सुसाइड किया

छतरपुर के होटल में एक युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपने भाई की मौत का जिक्र कर रहा है और उसी के पास जाने का कह रहा है।पूरी खबर पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *