ट्रॉले की टक्कर से रिसॉर्ट मैनेजर की मौत: ग्वालियर में बाइक सवार को 20 मीटर तक घसीटा, चालक ट्रॉला छोड़कर भागा – Gwalior News

ट्रॉले की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय पूर्व रिसॉर्ट मैनेजर की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब 6:30 बजे सिरोल थाना क्षेत्र के पीतांबरा ढाबे हाईवे पर हुआ हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मुरैना निवासी महावीर प्रसाद गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता

.

हादसे के समय महावीर अपनी बाइक से मुरैना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रॉले क्रमांक (DD01 R 9790) ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉला चालक बाइक और बाइक सवार महावीर प्रसाद को लगभग 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटनास्थल पर ही महावीर की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *