सिंक की गंदगी को पल भर में करें दूर… बस आज ही अपना लें ये 5 घरेलू ट्रिक

Last Updated:

Tips And Trick: किचन के सिंक को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा, सिरका, डिश वॉश, टूथपेस्ट, नींबू और नमक जैसी घरेलू ट्रिक से दाग और बदबू मिनटों में दूर हो सकती है. आइये जानते हैं इसके बारे में…

ख़बरें फटाफट

गंदे पड़े सिंक को यूं चुटकियों में साफ करें

दिल्ली: रसोई का सिंक अगर चमकदार हो, तो पूरी किचन की रौनक बढ़ जाती है, लेकिन लगातार बर्तनों की सफाई, तेल की चिकनाई और पानी के दाग इसे गंदा बना देते हैं. ऐसे में बार-बार बाजार के केमिकल क्लीनर इस्तेमाल करना सही नहीं है. इसलिए आज हम लाए हैं 5 आसान घरेलू ट्रिक, जिनसे आपका सिंक मिनटों में नया जैसा चमक उठेगा. बेकिंग सोडा से लेकर नींबू और नमक तक, ये तरीके न सिर्फ दाग मिटाएंगे. बल्कि बदबू भी दूर करेंगे. अब आपका सिंक भी दिखेगा साफ-सुथरा और आपकी किचन फिर से चमक उठेगी. ये रहें वो असान तरीके, जिनसे आपका सिंक चमकदार हो जाएगा.

बेकिंग सोडा और सिरका का जादू

बेकिंग सोडा और सिरका घर के सबसे असरदार क्लीनर हैं. बस एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसे सिंक में छिड़क दें. अब उस पर आधा कप सिरका डालें. कुछ मिनट तक झाग उठने दें और फिर गर्म पानी से धो दें. इससे जमी हुई चिकनाई और बदबू दोनों गायब हो जाएंगी.

डिश वॉश और गर्म पानी का करें इस्तेमाल

सिंक पर कई बार तेल जम जाता है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में आप इसे क्लीन करने के लिए डिश वॉश और गर्म पानी का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पानी को गर्म करें और उसमें डिश वॉश डालें. अच्छे से मिलाने के बाद इससे सिंक की सफाई करें. इससे सिंक पूरी तरह साफ हो जाएगा.

टूथपेस्ट का भी है कमाल

जी हां! जिस टूथपेस्ट से आप दांत साफ करते हैं. वही आपके सिंक की चमक लौटा सकता है. थोड़ा टूथपेस्ट लें, स्पंज से रगड़ें और फिर पानी से धो दें. सिंक फिर से चमकदार हो जाएगा, जैसे नया हो.

नींबू और नमक का देसी तरीका

अगर आप स्टील के सिंक को चमकाना चाहते हैं तो नींबू और नमक का मिक्सर बेहतरीन उपाय है. आधा नींबू लें, उस पर थोड़ा नमक लगाएं और सिंक की सतह पर रगड़ें. नींबू की खटास जंग और दाग हटाती है, जबकि नमक चमक बढ़ाता है.

Brijendra Pratap

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिंक की गंदगी को पल भर में करें दूर… बस आज ही अपना लें ये 5 घरेलू ट्रिक

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *