Remove Clothes Stains: तेल, मसाले या चाय के दाग? अब नहीं घबराएं, अपनाएं ये आसान और सस्ते घरेलू उपाय

Last Updated:

Remove Clothes Stains: कपड़ों पर दाग लगने पर घबराने की ज़रूरत नहीं है. ड्राई क्लीन पर पैसा खर्च करने से पहले इन आसान घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करें. विनेगर, बेकिंग सोडा, टेलकम पाउडर और नींबू जैसे सस्ते और आसानी से उपलब्ध उपाय आपके कपड़ों को फिर से नया बना सकते हैं. इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर आप अपने फेवरेट कपड़ों को लंबे समय तक संजोकर रख सकते हैं.

तेल, मसाले या चाय के दाग? अब नहीं घबराएं, अपनाएं ये आसान और सस्ते घरेलू उपायकपड़े के दाग कैसे हटाएं
Remove Clothes Stains: कपड़ों पर दाग लगना हर किसी की रोज़मर्रा की समस्या है. कभी खाना खाते समय तेल टपक जाता है, तो कभी चाय या कॉफी गिर जाती है. इन दागों से कपड़े तुरंत खराब दिखाई देने लगते हैं और कई बार इन्हें धोकर भी हटाना आसान नहीं होता. ज्यादातर लोग ऐसे कपड़े या तो घर पर पहनने लगते हैं या फिर ड्राई क्लीन पर भेज देते हैं, लेकिन सच यह है कि ड्राई क्लीन हर किसी के लिए महंगा और समय लेने वाला विकल्प है. ऐसे में घरेलू नुस्खे बेहद काम आते हैं, ये नुस्खे न सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि हर घर में आसानी से मौजूद चीज़ों से किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे आप अपने पसंदीदा कपड़ों को फिर से नया जैसा बना सकते हैं.

1. विनेगर का कमाल
तेल और मसाले के दाग को साफ करने के लिए विनेगर सबसे असरदार घरेलू उपाय है. यह कपड़े से चिकनाहट हटाने के साथ-साथ बदबू भी खत्म कर देता है, अगर दाग हल्का है तो दाग वाले हिस्से को विनेगर में भिगो दें. रंगीन कपड़ों के लिए विनेगर और गुनगुना पानी बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करें. हल्के हाथों से रगड़ें और अगर दाग पूरी तरह न जाए तो थोड़ी और मात्रा में विनेगर डाल सकते हैं.

3. टेलकम पाउडर से तुरंत उपाय
अगर कपड़े पर अचानक तेल गिर जाए तो तुरंत टेलकम पाउडर डाल दें. पाउडर तेल को सोख लेता है और कपड़े का रंग भी फीका नहीं पड़ता. इसे 20–30 मिनट तक दाग पर रहने दें. फिर तेल से भीगा हुआ पाउडर झाड़ दें और ताजा पाउडर दोबारा लगाएं. इस प्रक्रिया को दोहराने से तेल पूरी तरह निकल जाता है और कपड़ा पहले जैसा साफ हो जाता है.

4. नींबू का असर
नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है, अगर दाग जिद्दी है तो नींबू का टुकड़ा काटकर दाग पर रगड़ें और रस को अच्छे से कपड़े में समाने दें. इसे सूखने के लिए छोड़ दें और बाद में धो लें, अगर दाग ज्यादा गहरा है तो दोबारा नींबू रगड़ें. यह तरीका खासकर हल्के रंग के कपड़ों पर ज्यादा असरदार होता है.

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

तेल, मसाले या चाय के दाग? अब नहीं घबराएं, अपनाएं ये आसान और सस्ते घरेलू उपाय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *