फिजिकल संबंध बनाते समय याद रखें ये बातें
कंडोम का करें इस्तेमाल- यदि आप अविवाहित हैं और नहीं चाहते हैं कि आपका रिश्ता किन्हीं कारणों से टूट जाए या फिर अनजाने में आपकी पार्टनर प्रेग्नेंट हो जाए तो आप शारीरिक अंतरंगता के दौरान कंडोम का जरूर इस्तेमाल करें. इससे अवांछित प्रेग्नेंसी, सेक्सुअली ट्रांसमिटेड रोग से बचे रह सकते हैं. इसका इस्तेमाल करके आप अपनी सेक्सु्अल हेल्थ को सही बनाए रख सकते हैं.
रिश्ते में विश्वास और निकटता को मज़बूत बनाने के लिए खुला और सच्चा संवाद बेहद ज़रूरी है. यौन संबंध बनाने से पहले स्वास्थ्य की स्थिति, व्यक्तिगत सीमाओं और इच्छाओं पर बातचीत करना आपसी समझ को बढ़ाता है. यदि आपको पहले से कोई यौन संचारित रोग (STD) है या वह उसका इलाज करवा रहा है, तो इस बात को जरूर शेयर करें. इससे रिश्ता सुरक्षित और स्वस्थ बना रहेगा.
जो कपल अविवाहित हैं और वे यौन रूप से सक्रिय हैं तो नियमित रूप से STD की जांच करवाएं. जरूरी नहीं कि आपको ये बीमारी हो, लेकिन सेफ्टी, चेकअप आपकी ही भलाई के लिए है. कुछ तरह के इंफेक्शन होने पर शुरुआत में लक्षण नजर नहीं आता है, लेकिन इलाज न मिलने पर गंभीर हो सकते हैं. एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और सिफलिस की जांच करवाएं. यह व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ ही आपके पार्टनर की सेहत के लिए भी जरूरी है.
स्वच्छता बनाए रखना है जरूरी- यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का मूल आधार है गुड हाइजीन. शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं. जननांग क्षेत्र को साफ रखें. साफ-सुथरे चादर का इस्तेमाल करना संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है. महिलाओं को विशेष रूप से शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब जरूर करना चाहिए. ऐसा नहीं करने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से बचाव होता है. प्राइवेट पार्ट को गुनगुने पानी से साफ करना बेहतर माना जाता है.
सेक्सुअल इंटिमेसी सिर्फ शारीरिक एक्ट, इच्छा भर नहीं है, बल्कि ये एक-दूसरे के बीच भावनात्मक रूप से भी जुड़ा होता है. जिस रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति इमोशनल रूप से सपोर्ट नहीं रहता, वहां सिर्फ कुछ पल के लिए संतुष्टि दे सकता है. प्यार, सम्मान और आपसी समझ पर टिकी होती है संतुष्टि प्रदान करने वाला और लंबे समय तक चलने वाला सेक्सु्अल रिलेशनशिप.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.