अशोकनगर में भारी बारिश से प्रभावति परिवारों को मिली राहत: चार तहसीलों में 129 परिवारों को प्रशासन ने बांटी खाद्यान्न सामग्री – Ashoknagar News

अशोकनगर जिले में 26 से 30 जुलाई के बीच हुई भारी वर्षा से चार तहसीलों के 129 परिवार प्रभावित हुए। इन पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन ने तत्काल राहत सहायता के रूप में खाद्यान्न सामग्री वितरित की।

.

कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर यह मदद उन परिवारों को मिली, जिनके घर प्राकृतिक आपदा में पूर्णतः नष्ट या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। प्रत्येक परिवार को 50 किलोग्राम खाद्यान्न (गेहूं-चावल) प्रदान किया गया।

प्रभावित क्षेत्रों में तहसील ईसागढ़ के ग्राम छिकरी का 1 परिवार शामिल है। तहसील अशोकनगर के ग्राम शंकरपुर के 32 परिवार प्रभावित हुए। तहसील नईसराय के कई गांवों में भी नुकसान हुआ। इनमें ग्राम अमरोद सिंगराना के 6, आमखेड़ा का 1, तिगरी शाजापुर के 13, और अखाईघाट के 4 परिवार शामिल हैं।

तहसील बहादुरपुर में सबसे अधिक परिवार प्रभावित हुए। यहां ग्राम बरखेड़ा जमाल के 63 और ग्राम गोरा के 9 परिवारों को नुकसान हुआ। इस प्रकार कुल 129 प्रभावित परिवारों को 50 किलोग्राम प्रति परिवार की दर से कुल 6450 किलोग्राम खाद्यान्न वितरित किया गया।

प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई रविवार को कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में तहसील नईसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत सामग्री पहुंचाई गई। ग्राम शाजापुर, अखाईघाट, बिसौर सपेरा डेरा और आदिवासी बस्तियों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। इसमें प्रति परिवार 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 लीटर तेल, 2 किलो दाल, चीनी, चाय पत्ती और मसाले शामिल थे।

जिला प्रशासन की इस त्वरित राहत व्यवस्था से प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिली। इससे उनकी दैनिक आवश्यकताएं पूरी हो सकीं। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि जरूरतमंदों को आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *