Relationship: प्यार और भरोसा किसी भी अच्छे रिश्ते की दो सबसे जरूरी बातें हैं. अगर प्यार है लेकिन भरोसा नहीं है तो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता. आजकल छोटी-छोटी बातों पर भी पार्टनर के बीच शक होना आम बात है. अगर आपके पार्टनर का आप पर भरोसा कम हो रहा है या वो आप पर शक कर रहे हैं, तो उनकी कुछ आदतों से आप ये पहचान सकते हैं. यहां ऐसे 7 अहम संकेत बताए गए हैं.
फोन और सोशल मीडिया पर नजर रखना
अगर आपकी गैरमौजूदगी में पार्टनर आपका मोबाइल चेक करते हैं, व्हाट्सएप मैसेज या ईमेल देखते हैं, तो ये भरोसे की कमी का पहला संकेत है. अगर वो बार-बार पूछते हैं कि आप किससे बात कर रहे हैं, तो समझिए कि भरोसे में दरार आ गई है.
बार-बार लोकेशन या जगह के बारे में पूछना
अगर पार्टनर बार-बार पूछते हैं कि आप कहां गए थे, किसके साथ थे, कब लौटेंगे, और आपके जवाब पर भरोसा नहीं करते या लोकेशन भेजने के लिए दबाव डालते हैं, तो ये शक की निशानी है. छोटी बातों पर भी झूठा समझना: अगर आप सच भी बोलें और फिर भी पार्टनर बार-बार कहें कि आप झूठ बोल रहे हैं या आपकी बातों में गलती ढूंढें, तो समझिए उनका आप पर भरोसा नहीं रहा.
आपके दोस्तों और परिवार से नाराजगी
अगर आपके पार्टनर को आपके दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताना पसंद नहीं है या उनके बारे में शक करते हैं, तो वो आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं और आपके सोशल रिश्तों पर शक कर रहे हैं. पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाना: अगर पार्टनर हर बार झगड़े में पुरानी बातों या छोटी गलतियों को दोहराते हैं, तो ये भरोसे की कमी का संकेत है.
गुपचुप पीछा करना या नजर रखना
अगर आपके पार्टनर आप जहां जाते हैं वहां अचानक पहुंच जाते हैं या आपके बारे में दूसरों से जानकारी लेने की कोशिश करते हैं, तो ये रिश्ता बोझिल बना देता है.
भविष्य को लेकर अनिश्चितता
अगर पार्टनर को हमेशा डर रहता है कि रिश्ता खत्म हो जाएगा या छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप की धमकी देते हैं, तो ये भरोसे की कमी दिखाता है. खुलकर बात करें: जब रिश्ते में भरोसा कम हो जाता है तो नाराजगी और गुस्सा बढ़ जाता है. ऐसे लक्षण दिखें तो पार्टनर से खुलकर बात करें या एक्सपर्ट की सलाह लें.
.