रेडमी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है कि Redmi Pad 2 Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर किया और बताया कि 22 दिसंबर से टैबलेट के अहम फीचर्स को टीज़ करना शुरू किया जाएगा. हालांकि, अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीज़र से साफ है कि भारत में इसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है.
ये पुष्टि ऐसे समय पर आई है, जब Redmi Pad 2 Pro 5G को सितंबर में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है. इसके साथ ही शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर टैबलेट का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है. इससे यह भी कंफर्म होता है कि यह टैबलेट कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसके अलावा, इसे देश के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बेचे जाने की उम्मीद है.
Redmi Pad 2 Pro 5G के संभावित फीचर्स
ग्लोबल मार्केट्स में Redmi Pad 2 Pro 5G को एक बड़े स्क्रीन वाले एंड्रॉयड टैबलेट के तौर पर पेश किया गया है. इसमें 12.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है, जो 2.5K रेजोलूशन (2560 x 1600 पिक्सल) के साथ आती है. स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद होता है.
डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है और इसमें TUV Rheinland Flicker Free और Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ एड्रीनो 810 GPU मिलता है. ग्लोबल वेरिएंट में यह टैबलेट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा सेक्शन को देखें तो Redmi Pad 2 Pro 5G में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है. वहीं, वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए फ्रंट में भी 8MP का कैमरा मौजूद है.
बैटरी के मामले में ये टैबलेट काफी दमदार है. इसमें 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि यह टैबलेट 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio को सपोर्ट करता है.
.