Last Updated:
Psoriasis Home Remedies: सोरायसिस बीमारी के कारण काफी परेशानी होती है जैसे खुजली, चकत्ते और बॉडी में दर्द जैसी समस्याएं. लेकिन इसका इलाज आप बिना डॉक्टर के पास जाए घर पर ही कर सकते हैं. इस घरेलू नुस्खे से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखेगा.
जमुई. सोरायसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लोगों का चलना-फिरना दूभर हो जाता है. इसमें त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, जलन और पपड़ी जम जाती है. आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी (बीएएमएस) बताते हैं कि सोरायसिस पूरी तरह संक्रामक नहीं है, लेकिन समय पर सही देखभाल और जीवनशैली में सुधार से इसके लक्षणों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. डॉ तिवारी ने बताया कि सबसे पहले रोगी को अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि गलत भोजन और तनाव इस रोग को बढ़ाने का काम करता है.
डॉ रास बिहारी तिवारी ने बताया कि सोरायसिस में घरेलू स्तर पर नीम बेहद लाभकारी माना जाता है. उन्होंने कहा कि नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से प्रभावित त्वचा को धोने से खुजली और जलन में कमी आती है. साथ ही हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण बनाकर हल्के हाथों से लगाने से सूजन और लालिमा कम होती है. उन्होंने बताया कि एलोवेरा जेल से भी इसमें काफी राहत मिलती है. उन्होंने बताया कि दिन में दो बार लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और पपड़ी कम होती है.
गाय का घी होता है सबसे बेहद कारगर
उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में गाय के घी का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह शरीर में रूखापन कम करता है. डॉ तिवारी बताते हैं कि त्रिफला चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है, जिससे त्वचा रोगों में लाभ मिलता है. इसके अलावा गिलोय का काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है, जो सोरायसिस के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है. डॉ रास बिहारी तिवारी कहते हैं कि सोरायसिस से पीड़ित लोगों को ज्यादा तला-भुना, खट्टा और अत्यधिक मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए. शराब, धूम्रपान और अत्यधिक तनाव इस रोग को तेजी से बढ़ाते हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.