Red Flags in Relationship: नए रिश्ते में इन 8 बातों को जरूर करें नोटिस, वरना प्‍यार नहीं, मिलेगा टेंशन, होगा पछतावा

Toxic Relationship Signs : किसी भी रिश्ते की शुरुआत में सबकुछ परफेक्ट लगता है- केयर, इमोशन, अटेंशन और लव. लेकिन वक्त के साथ अगर यही रिश्ता आपको परेशान करने लगे, तो यह सोचने की जरूरत है कि कहीं आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में तो नहीं फंस रहे. दरअसल, रिलेशनशिप में रेड फ्लैग का मतलब होता है ऐसे संकेत जो बताते हैं कि यह रिश्ता आगे चलकर मानसिक रूप से नुकसानदायक हो सकता है. कई बार हम इन बातों को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन यही छोटी-छोटी बातें बाद में बड़े इमोशनल डैमेज का कारण बन जाती हैं. तो नए रिश्‍ते में अगर इस तरह के लक्षण दिखें तो अलर्ट हो जाना जरूरी है.

नए रिश्‍ते में रेड फ्लैग के लक्षण–

पार्टनर का ओवर कंट्रोलिंग बिहेवियर
अगर आपका पार्टनर हर बात पर कंट्रोल करता है, आप क्या पहनें, किससे बात करें, कहां जाएं, तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है. एक हेल्दी रिलेशनशिप में स्पेस और ट्रस्ट दोनों जरूरी हैं.

बार-बार गुस्सा करना या बहस बढ़ाना 
छोटी बातों पर झगड़ा, चिल्लाना या आपको नीचा दिखाना टॉक्सिक रिलेशनशिप की निशानी है. प्यार में सम्मान होना चाहिए, डर नहीं.

झूठ बोलना या चीजें छिपाना
हर रिश्ते की नींव भरोसे पर टिकी होती है. अगर पार्टनर अक्सर झूठ बोलता है या बातें छिपाता है, तो यह साफ संकेत है कि रिश्ता मजबूत नहीं है.

हमेशा खुद को सही साबित करना
जो पार्टनर अपनी गलती कभी नहीं मानता और हमेशा दूसरे को दोष देता है, वो रिश्ता लंबा नहीं चलता. हेल्दी रिलेशन में दोनों बराबर जिम्मेदारी लेते हैं.

आपके दोस्तों या परिवार से दूरी बनाना
अगर कोई पार्टनर आपको आपके करीबियों से दूर करने की कोशिश करता है, तो यह भी एक रेड फ्लैग है. सच्चा पार्टनर आपके रिश्तों की इज्जत करता है, उन्हें खत्म नहीं करता.

माफी मांगकर वही गलती दोहराना
माफी मांगना एक अच्छी बात है, लेकिन अगर बार-बार वही गलती दोहराई जा रही है, तो समझ लें कि यह बदलाव नहीं, ड्रामा है.

आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना
अगर आपका पार्टनर आपकी बातों का मजाक उड़ाता है, अपमान करता है या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो यह सीधा इमोशनल एब्यूज है. ऐसे रिश्ते से जितनी जल्दी निकल जाएं, उतना बेहतर.

रिश्ता तभी खूबसूरत होता है जब उसमें भरोसा, सम्मान और समानता हो. अगर इनमें से कोई भी चीज़ कम है, तो उसे नजरअंदाज न करें. रेड फ्लैग्स को पहचानना और समय रहते कदम उठाना आपको कई मानसिक और भावनात्मक परेशानियों से बचा सकता है. याद रखें, प्यार तभी हेल्दी है जब उसमें आप खुद को बेहतर महसूस करें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *