Last Updated:
Benefits of cherries: चेरी का फल देखने में जितना खूबसूरत होता है. उससे ज्यादा सेहत के मामले में भी दमदार है. यह लाल रंग का एक रसीला फल स्वाद और पोषण का खजाना है. चेरी में तमाम लाभकारी तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है. चेरी विटामिन (A, C, B6, K), पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, सूजन कम करती है, हृदय और मस्तिष्क को स्वस्थ रखती है. नींद में सुधार करती है और वजन घटाने में मदद करती है. यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है.
चेरी में विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं. यह तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. यहीं नहीं, इसमें फाइबर भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायता प्रदान करते हैं.

चेरी का फल दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी और गुणकारी है. इसमें एंथोसाइनिन और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सक्षम होते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरा की संभावना भी कम होती है.

चेरी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करती है. चेरी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह शुगर रोगियों के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है. इसके अलावा, इसमें फाइबर पाए जाते हैं, जो पेट को देर तक भरा रखते है, जिसके कारण यह वजन को भी नियंत्रित करता हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर नींद न आने की समस्या से आप भी परेशान है, तो चेरी आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है. इसमें प्राकृतिक मेलाटोनिन होते है, जो शरीर की नींद की घड़ी को सही करते है. रात के खाने के बाद या सोने से पहले चेरी खाने से गहरी और सुकूनभरी नींद आती है, जिससे अनिद्रा दूर होती हैं.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द में आराम देते हैं. यह सूजन को कम कर मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करते है. सही और नियमित सेवन से शरीर में जकड़न और दर्द की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है.

चेरी के फल को सुबह खाली पेट खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसे सीधे फल की तरह खाया जा सकता है. इसको स्मूदी, सलाद और जूस में भी मिलाया जा सकता है. ध्यान दे, दिन में 8 से 10 चेरी पर्याप्त होती हैं. चेरी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में समस्या हो सकती हैं.

सबकुछ मिलाकर चेरी एक सुपरफूड की तरह काम करती है. यह शरीर को ऊर्जा देकर त्वचा को निखारने में मददगार है. यह दिल व दिमाग दोनों को स्वस्थ रखती है. सही समय और सही मात्रा में चेरी को डाइट में शामिल किया जा सकता है. चेरी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखती हैं.