ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीद पर मिल रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत छूट का शुक्रवार को पांचवां दिन था। संयोग यह रहा कि शुक्रवार को बसंत पंचमी भी थी। इसी कारण वाहनों की खरीद सुबह से शुरू होकर देर रात तक जारी रही। रात 9 बजे तक कुल 1,273 वाहन बिक चुके थे। इनमें 791 चारपहिया वाहन और 482 दोपहिया वाहन शामिल हैं। बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने के लिए सुबह से ही मेला परिसर में स्थित कार शोरूम पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार दोपहर परिवहन विभाग का पोर्टल खुलते ही मेला आरटीओ कार्यालय के बाहर दूर-दूर तक वाहन खड़े नजर आए। ग्वालियर व्यापार मेले में शुक्रवार को सैलानी अच्छी संख्या में पहुंचे। अवसर बसंत पंचमी का था, जिससे मेले में जमकर खरीदारी हुई। सबसे अधिक खरीदारी ऑटोमोबाइल सेक्टर में दर्ज की गई। गौरतलब है कि ग्वालियर मेला 25 दिसंबर से शुरू हो चुका है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मेले का शुभारंभ किया था, लेकिन मेले में रौनक 19 जनवरी से वाहन खरीद पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट मिलने के बाद बढ़ी। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मेले में रिकॉर्ड तोड़ वाहन खरीद हुई। शुक्रवार को एक ही दिन में कुल 1,273 वाहन बिके। इनमें 791 चारपहिया और 482 दोपहिया वाहन शामिल हैं। रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत छूट का शुक्रवार को पांचवां दिन था। बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। मेला आरटीओ कार्यालय पर लगी लंबी लाइन
ग्वालियर में शुक्रवार को परिवहन विभाग का पोर्टल खुलने से पहले ही मेला आरटीओ कार्यालय पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यह नजारा रात तक बना रहा। दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति ऐसी हो गई कि एक के बाद एक गाड़ियां आती रहीं। मेले के कार शोरूम से बुकिंग कराने के बाद वाहनों की डिलीवरी स्थानीय कार शोरूम से दी जा रही थी। रात 9 बजे तक कुल 1,273 वाहन मेला आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हो चुके थे। कस्टमर बोले- दीपावली से कर रहे थे मेला छूट का इंतजार ग्वालियर मेले से कार खरीदने वाली शिक्षा खरे ने बताया कि वे दीपावली से ही कार खरीदने की योजना बना रही थीं। उन्हें मेले में वाहनों की खरीद पर मिलने वाली 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट का इंतजार था। उन्होंने बताया कि इस बार किस्मत से जीएसटी कम होने के कारण उन्हें अच्छा ऑफर मिल गया। रात तक चलती रही डिलीवरी
मेला से मिलने वाली छूट और शुभ मुहूर्त पर मेला में वाहन खरीदी और शोरूम से वाहनों की डिलीवरी का काम देर रात तक चलता रहा। रात 12 बजे तक शोरूम खुले थे और वाहनों की डिलीवरी का काम चल रहा था। .