Last Updated:
गणेश चतुर्थी की खास मिठाई मोदक आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. कद्दूकस नारियल और गुड़ से भरा यह मीठा मोदक स्टीम्ड, फ्राइड या ड्राई फ्रूट में तैयार किया जा सकता है. केसर और जायफल से इसकी खुशबू और रंग और भी लुभावनी बन जाती है. गरमा-गरम मोदक को परिवार के साथ आनंद लें. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…
मोदक महाराष्ट्र की लोकप्रिय मिठाई है, जो खासकर गणेश चतुर्थी पर बनाई जाती है. यह मीठे नारियल और गुड़ से भरे छोटे-छोटे गोले होते हैं. स्टीम्ड मोदक सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, लेकिन फ्राइड, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट मोदक भी बाजार में उपलब्ध हैं.

मोदक का स्वाद और खुशबू बहुत ही लुभावनी होती है. नारियल और गुड़ का मिश्रण इसे मीठा और स्वादिष्ट बनाता है. केसर और जायफल डालने से इसकी खुशबू और रंग और भी आकर्षक हो जाता है. घर पर बने मोदक का स्वाद बाजार वाले से अलग और ताजगी भरा होता है.

भरावण के लिए 1 कप कद्दूकस किया नारियल, 1 कप गुड़, एक चुटकी जायफल और केसर लें. शेल के लिए आवश्यक हैं: 1 कप पानी, 2 टीस्पून घी और 1 कप चावल का आटा. सभी सामग्री आसानी से मिलती हैं और घर पर मोदक बनाने के लिए पर्याप्त हैं.

पैन में कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालकर पांच मिनट तक हल्का भूनें. इसमें जायफल और केसर डालें और फिर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. भरावण तैयार होने के बाद इसे साइड में रख दें.

पानी और घी को गहरे बर्तन में उबालें. इसमें नमक और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बर्तन को ढककर आधा पकाएं. हल्का गर्म आटे को गूंथकर छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और किनारों को फूल के आकार में तैयार करें.

लोई के बीच में तैयार भरावण डालें. चारों किनारों को ऊपर से मिलाकर अच्छे से बंद करें. मोदक का आकार गोल और फूल जैसा होना चाहिए. सभी मोदक इसी तरह तैयार कर लें ताकि भाप में पकाने के लिए तैयार हों.

मालमल के कपड़े पर मोदक रखें और करीब 10-15 मिनट तक भाप में पकाएं. गरमा-गरम मोदक तैयार हैं. इसे सर्व करें और गणेश उत्सव पर परिवार और मित्रों के साथ आनंद लें. स्टीम्ड मोदक सबसे स्वादिष्ट और हल्के होते हैं.
.