Recipe: Lays-Kurkure को कहें Bye! अब घर पर बनाएं हेल्दी-टेस्टी केले के चिप्स

Last Updated:

Home Made Chips: भागदौड़ भरी जिंदगी में जब भी हल्का और हेल्दी स्नैक खाने का मन हो, तो केले के चिप्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. बाजार के चिप्स की तुलना में घर पर बने चिप्स ज्यादा स्वादिष्ट, हेल्दी और प्रिज़र्वेटिव फ्री होते हैं. खास बात ये है कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं केले के कुरकुरे और मसालेदार चिप्स बनाने का आसान तरीका.

कच्चे केले के चिप्स बनाना आसान है. बाहर के चिप्स में प्रिज़र्वेटिव होते हैं लेकिन घर के बने चिप्स बिना किसी केमिकल के कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं. बस थोड़ा धैर्य और प्यार चाहिए.

Local18

4-5 कच्चे केले, तलने के लिए तेल, हल्दी पाउडर, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला चाहिए. ये सारी चीजें आमतौर पर हर रसोई में आसानी से मिल जाती हैं.

Local18

केले छीलकर पतले गोल टुकड़ों में काट लें. कोशिश करें सभी टुकड़े एक जैसे हों. चिप्स कटर से काटेंगे तो चिप्स का आकार सुंदर और बराबर रहेगा.

Local18

कटे हुए केले हल्दी और नमक मिले पानी में 10-15 मिनट तक भिगो दें. इससे चिप्स का रंग अच्छा आएगा और कुरकुरापन बढ़ेगा. फिर इन्हें छानकर कपड़े पर फैला सुखा लें.

Local18

कढ़ाही में तेल अच्छी तरह गरम करें. केले के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर तलिए. चिप्स सुनहरे और कुरकुरे होने पर निकालें और टिशू पेपर पर फैला दें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

Local18

चिप्स ठंडे होने पर इनमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालें. अच्छे से मिलाएं ताकि हर चिप पर मसाले का स्वाद बराबर फैले और खाने में मज़ा आए.

Local18

घर के बने चिप्स एयरटाइट डिब्बे में 15-20 दिन तक कुरकुरे रहते हैं. शाम की चाय या मूवी टाइम में इसका स्वाद अनोखा लगता है बिना किसी मिलावट के.

homelifestyle

Recipe: Lays-Kurkure को कहें Bye! अब घर पर बनाएं हेल्दी-टेस्टी केले के चिप्स

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *