Last Updated:
Realme 16 5G भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 7000mAh बैटरी, 60W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और यूनिक ‘Selfie Mirror’ फीचर मिलेगा, जो इसे खास बनाता है. जानें पूरी डिटेल्स…
7000mAh बैटरी वाला Realme 16 5G किस दिन होगा लॉन्च?
रियलमी भारत में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 16 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा हे कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये फोन 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. यह फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आएगा, जो यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं.
रियलमी 16 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतरीन मानी जा रही है. इसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाएगा. ये फीचर उन यूजर्स के लिए खास है जो ज्यादा समय फोन का इस्तेमाल करते हैं, जैसे गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर काम करेगा और इसमें रियलमी UI 7.0 मिलेगा. कंपनी ने इसमें 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक नया एक्सपीरियंस मिलता रहेगा.
कमाल होने वाला है कैमरा
कैमरा सेक्शन में रियलमी 16 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा. इसका डिजाइन थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा.
इसके साथ एक यूनिक ‘Selfie Mirror’ फीचर भी जोड़ा गया है, जो एक छोटा रिफ्लेक्टिव सर्कल है और इसकी मदद से यूजर्स रियर कैमरा से बेहतर क्वालिटी की सेल्फी ले सकते हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6400 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन स्मूथ और तेज चलेगा.
इसके अलावा इसमें वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो फोन को गर्म होने से बचाएगा. साथ ही IP69 रेटिंग मिलने से ये फोन पानी और धूल से भी सुरक्षित रहेगी. फीचर्स को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में लॉन्च के बाद रियलमी 16 5G एक पावरफुल और फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन साबित हो सकता है. हालांकि असल बात तो लॉन्चिंग के बाद ही क्लियर होगी.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
.