Last Updated:
रियलमी 15 Pro 5G का Game of Thrones Limited एडिशन भारत में जल्द आएगा. इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP रियर और फ्रंट कैमरा, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है.
चाइनीज़ स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने Realme 15 Pro 5G को नए अवतार में पेश करने के लिए तैयार है. इस फोन के Game of Thrones Limited Edition का टीज़र जारी हो गया है. कंपनी ने अभी तक इस स्पेशल एडिशन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी है. साल 2025 की जुलाई में भारत में Realme 15 Pro 5G का स्टैंडर्ड वर्ज़न लॉन्च हुआ था, जो तीन कलर और चार स्टोरेज ऑप्शंस में उपलब्ध है. माना जा रहा है कि गेम ऑफ थ्रोन्स लिमिटेड एडिशन नए कलर वेरिएंट के साथ आएगा, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.
इसके बाकी वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो इसके 8GB + 256GB की कीमत ₹33,999, 12GB + 256GB की कीमत ₹35,999 और 12GB + 512GB की कीमत ₹38,999 रुपये. स्टैंडर्ड मॉडल Flowing Silver, Velvet Green और Silk Purple कलर में उपलब्ध है.
Game of Thrones Limited Edition के कैसे होंगे फीचर्स
इस लिमिटेड एडिशन में स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही स्पेसिफिकेशन्स मिलने की उम्मीद की जा रही है. रियलमी 15 Pro 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,500Hz इंस्टेंट टच सैम्पलिंग रेट और 6,500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फ्रंट पैनल में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है.
फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जो 12GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony IMX896 प्राइमरी रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.