20 हज़ार से कम दाम में रियलमी लाया P4 5G फोन, कमाल के फीचर के साथ लुक भी एकदम झक्कास!

Last Updated:

Realme ने भारत में Realme P4 सीरीज़ पेश की है, जिसमें Realme P4 5G को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. फोन में 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है. यह 25 अगस्त से बिक्री के लिए उपल…और पढ़ें

20 हज़ार से कम दाम में रियलमी लाया P4 5G फोन, कमाल के फीचर के साथ लुक भी दमदारRealme p4 5G में कई खास फीचर्स हैं.
रियलमी ने भारत में अपनी नई P4 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G शामिल हैं. दोनों ही स्मार्टफोन Android 15 पर चलते हैं और इनमें 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. साथ ही, ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है. बेस मॉडल Realme P4 5G की कीमत भारत में 18,499 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए है. वहीं, इसका 8GB + 128GB मॉडल 19,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 21,499 रुपये में मिलेगा. स्मार्टफोन को Engine Blue, Forge Red और Steel Grey कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा.

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को इसपर 2,500 का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा. फोन की शुरुआती Early Bird Sale 20 अगस्त को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगी. इसके बाद यह 25 अगस्त से Realme India वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

Realme P4 5G में दमदार बैटरी दी गई है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कैमरा सॉफ्टवेयर में AI Edit Genie और AI Travel Snap जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. डिज़ाइन के मामले में फोन काफी स्लिम है, जिसकी मोटाई केवल 7.58mm है.

पावर के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

20 हज़ार से कम दाम में रियलमी लाया P4 5G फोन, कमाल के फीचर के साथ लुक भी दमदार

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *