Last Updated:
Leo Horoscope Today 10 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज सिंह राशि के लोगों को गुस्सा और अहंकार से दूर रहना जरूरी होगा. यदि आप आज शांत रहकर फैसले लेते हैं तो कई समस्याओं से बच सकते हैं. वहीं जल्दबाजी या विवाद की स्थिति बनने पर नुकसान भी हो सकता है. आज के दिन करियर, व्यापार और रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने की संभावना है.
आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today 10 March 2026: आज 10 मार्च 2026 मंगलवार को कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा संभलकर रहने वाला माना जा रहा है. वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. लगातार प्रयास करते रहना होगा. आज शांत दिमाग से बातचीत करने पर रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या तकरार की स्थिति बन सकती है.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. ऑफिस में कामकाज पहले की तरह चलता रहेगा. हालांकि आज किसी से बहस करने से बचना बेहतर रहेगा. काम पर ध्यान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा. कुछ लोगों को वेतन वृद्धि या बोनस से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. लगातार प्रयास करते रहना होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आज दी गई परीक्षा भविष्य में अच्छे अवसर दे सकती है. उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास भी सफल हो सकते हैं.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिंह राशि के लोगों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि दिन भर हल्का सिरदर्द परेशान कर सकता है. ज्यादा तनाव या गुस्सा करने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में खुद को शांत रखना जरूरी है. ज्योतिष के अनुसार आज कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है. इसलिए ज्यादा चिंता या गुस्सा करने से बचें.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है. खासकर जो लोग फल या फल से जुड़े व्यापार करते हैं उन्हें बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. इससे आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. आज शांत दिमाग से बातचीत करने पर रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है. कुछ लोग नए निवेश के बारे में भी सोच सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार पानी से जुड़े कारोबार जैसे मिनरल वॉटर या पेय पदार्थ से जुड़े व्यापार में निवेश करना लाभकारी हो सकता है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद या तकरार की स्थिति बन सकती है. इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखना जरूरी होगा. हालांकि प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है. प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ बढ़ सकती है. एक दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के लोगों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़े तो घर से निकलने से पहले थोड़ा गुड़ खाकर निकलना शुभ माना गया है. इसके अलावा आज हनुमानजी के दर्शन और पूजा करना भी लाभकारी रहेगा. इससे कामों में आने वाली बाधाएं कम हो सकती हैं और यात्रा सफल हो सकती है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.