टमाटर-गाजर नहीं, सिलबट्टे पर पिसी कच्ची इमली चटनी पेट करेगी खुश, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

Last Updated:

बस्तर में कच्ची इमली की चटनी को बेहद पसंद किया जाता है. बस्तर में इस चटनी को देसी तरीके से तैयार किया जाता है. इस चटनी को बनाना बेहद आसान है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके इमली की चटनी बना सकते है.

बस्तर. आपने टमाटर और गाजर की चटनी खाई होगी, लेकिन क्या कच्ची इमली खाई है. बस्तर में कच्ची इमली की चटनी बनाई जाती है, जो बेहद ही स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में कच्ची इमली को देसी तरीके से अदरक, लहसुन और मिर्च नमक के साथ तैयार करते है. इस चटनी को बस्तर में काफी पसंद किया जाता है. बस्तर में इस चटनी को काफी पसंद किया जाता है. इस चटनी को बनाना बेहद ही आसान है. यह चटनी पाचन क्रिया को मजबूत करती है.

एसिडिट में लाभकारी है. इस चटनी में विटामिन C, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है. बस्तर में लोग इस चटनी को काफी पसंद करते हैं. यह चटनी एक बार खाने के बाद बार बार खाने का मन करेगा. बस्तर में इस चटनी को मंडिया पेज के साथ खाया जाता है.  एक बार इस चटनी को खाने के बाद इसका स्वाद आप भूल नहीं पाएंगे. बस्तर में इस चटनी को देशी तरीके से सिलबट्टे में तैयार किया जाता है.

कच्ची इमली की चटनी बनाने के लिए सामग्री
कच्ची इमली – दो कूटा हुआ, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च दो, अदरक छोटी सी, लहसुन दो कली.

कच्ची इमली की चटनी बनाने को विधि
सबसे पहले सिलबट्टे में स्वादानुसार नमक और हरी मिर्च को सिलबट्टे में पीस लीजिए. जब नमक और हरी मिर्च अच्छे से पिस जाए तो इसमें अदरक लहसुन और लहसुन डाल कर पीस लीजिए. जब लहसुन अच्छे से पिस जाए तो इसमें कुटी हुई इमली डाले और पीस लीजिए. इमली जब अच्छे से पिस जाए तो तैयार है इमली की देसी चटनी. आप इसे रोटी, चावल या देसी बस्तर की मंडिया पेज के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homelifestyle

टमाटर-गाजर नहीं, सिलबट्टे पर पिसी कच्ची इमली चटनी पेट करेगी खुश, जानें रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *