बिरसा मुंडा जयंती पर सीहोर में निकलेगी रथ यात्रा: 15 नवंबर को पैदल मार्च भी होगा; निर्मला बारेला होंगी मुख्य अतिथि – Sehore News

सीहोर में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भैरूंदा जनपद के लाड़कुई में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

.

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार, यह जिला स्तरीय कार्यक्रम लाड़कुई स्थित कन्या शिक्षा परिसर में 15 नवंबर को दोपहर 1 बजे होगा।

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में रथ यात्रा और पैदल यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 15 नवंबर को सुबह 10 बजे इछावर जनपद के ग्राम नादान से शुरू होगी।

यात्रा भैरूंदा जनपद के ग्राम लाड़कुई स्थित कन्या शिक्षा परिसर पहुंचेगी, जहां मुख्य कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जनजातीय वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला सुनील बारेला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा।

.
15 नवंबर को लाड़कुई में जिला स्तरीय कार्यक्रम

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *