धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने के नाम पर महिला से रेप: छतरपुर में बागेश्वर धाम शिष्य कॉलोनी निवासी पर FIR; आरोप- ढाई लाख रुपए भी ठगे – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कराने का झांसा देकर एक महिला के साथ ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम शिष्य कॉलोनी निवासी महेंद्र दुबे ने खुद को धाम का सक्रिय शिष्य बताते हुए उसे धीरेंद्र शास्त्री से व्यक्तिगत रूप से मिलवाने का भरोसा दिया। इसी बहाने उसने महिला से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपए वसूल लिए।

पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और महेंद्र ने झूठा विवाह का वादा कर उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि उसने इस भरोसे का फायदा उठाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और गुप्त रूप से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला से पैसे वसूलता रहा।

शनिवार को गाली-गलौज व मारपीट की महिला ने बताया कि शनिवार देर रात महेंद्र ने उसे बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया था, जहां वीडियो डिलीट करने की बात कही गई थी। जब वह वहां पहुंची, तो महेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और मारपीट की। इस दौरान महिला का मोबाइल फोन, गले की चेन और कान की बाली भी छीन ली गई।

दो अलग अलग थानों में FIR दर्ज घटना के बाद महिला ने सिटी कोतवाली थाने में मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सोमवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर उसने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की अलग शिकायत दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *