घर में अकेली 8वीं की छात्रा से रेप, गिरफ्तार: एक ही स्कूल में पढ़ते हैं दोनों, आरोपी मिलने आया और कर दी गंदी हरकत – Gwalior News


ग्वालियर में एक आठवीं की छात्रा के साथ उसके ही साथ में पढ़ने वाले छात्र ने रेप किया है। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। आरोपी सहपाठी घर में दाखिल हुआ और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना 27 मार्च की सुबह 9.30 बजे कोतवाली थानाक्षेत्र की है। घटना का पता उस समय चला जब आरोपी घर से भाग रहा था तो छात्रा की मां वहां पहुंच गई। मां के पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना बता दी। पहले परिवार बदनामी के डर से खामोश रहा, लेकिन शनिवार को परिवार ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी भी नाबालिग है और उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग पास ही एक कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह छात्रा घर में अकेली थी। छात्रा के पिता व मां काम पर गए थे। बड़ी बहन कोचिंग गई थी। सुबह 9.30 बजे छात्रा घर में अकेली थी। इसका फायदा छात्रा के स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने उठाया और घर में घुस गया। स्कूल में साथ पढ़ने वाली दोस्त के साथ दुष्कर्म किया और जब नाबालिग ने शोर मचाया तो धमकी दी कि जान से मार देगा। इसी दौरान पीड़िता की मां वहां पहुंच गई। आरोपी ने पीड़िता की मां को धक्का दिया और मौके से भाग गया। पहले छात्रा और उसकी मां बदनामी के डर से चुप रहे, लेकिन बाद में लगा कि मामले की शिकायत करनी चाहिए। पीड़ित छात्रा की मां छात्रा को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को तलाश कर कुछ घंटों में हिरासत में ले लिया। आरोपी नाबालिग होने के कारण था उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। लगातार फॉलो कर रहा था आरोपी ऐसा पता लगा है कि पीड़ित छात्रा को उसके साथ पढ़ने वाला आरोपी सहपाठी लगातार फॉलो कर रहा था। जहां भी वह जाती थी वहां आरोपी पहुंच जाता था। जब घर में नाबालिग छात्रा अकेली थी तभी वह उसके घर पर आ धमका था। छात्रा के विरोध के बाद भी उसके साथ गंदी हरकत की है। आरोपी को पकड़ लिया गया है कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से उसी के सहपाठी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। घटना की शिकायत आने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह भी नाबालिग बताया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *