कटनी में 4 साल के बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: मां काम पर गई थी, 20 साल के युवक ने घर में घुसकर की वारदात – Katni News

कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में चार साल के मासूम आदिवासी बच्चे के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

.

यह घटना 31 अगस्त को ग्राम चाका में हुई। पीड़ित बच्चा अपने घर में अकेला था क्योंकि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान, पड़ोस में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस घटना के बाद बच्चा घबरा गया और शाम 7 बजे जब उसकी मां काम से लौटी तो उसने पूरी बात बताई।

बच्चे के परिजनों ने तुरंत कुठला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *