रामराजा सरकार मंदिर 2100 दीयों की रोशनी से जगमगाया: कलेक्टर ने सपरिवार की पूजा, ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा परिसर – Niwari News

निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर परिसर दीवाली पर 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इन दीयों से ‘रामराजा सरकार की जय’ की आकृति बनाई गई, जिससे पूरा मंदिर सुनहरी आभा में नहाया हुआ प्रतीत हो रहा था।

.

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर जमुना भिड़े ने अपने परिवार के साथ पूजन-अर्चन कर की। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया भी मौजूद थे। पंडित वीरेंद्र बिदुआ ने पूजा कराई।

कलेक्टर ने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की अपील भी की, इसे भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दीप जलाकर प्रभु श्रीरामराजा को नमन किया, वहीं मंदिर में रंगोली और दीपमाला भी सजाई गई थी।

शाम के समय जब मंदिर के शिखर पर दीप प्रज्वलित हुए तो पूरे ओरछा नगर में एक सुनहरी आभा फैल गई, जिसने इस पर्व की भव्यता को और बढ़ा दिया।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *