बिहार चुनाव में खपाने पंजाब से ला रहे थे शराब: रामपुर बाघेलान पुलिस ने 48 लाख की अवैध शराब जब्त की; दो आरोपी गिरफ्तार – Satna News

सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही 48 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है।

.

रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर रामवन मोड़ के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सतना की ओर से आ रहे एक ट्रक (यूपी67टी3771) को रोका गया।

जांच के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की 869 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग 48 लाख रुपए है, जबकि ट्रक की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

राजस्थान के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस ने ट्रक चालक रमेश कुमार (23) और क्लीनर भीयाराम (19), दोनों निवासी बाड़मेर, राजस्थान को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने शुरुआत में शराब को पंजाब से रीवा तक पहुंचाने की बात कही। हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान इसका इस्तेमाल किया जाना था।

आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि बिहार में शराबबंदी लागू है, इसलिए यह एक गंभीर अपराध माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *