Last Updated:
Iftar Special Chicken Tikki Recipe: रमजान के दस्तरख्वान पर अगर आप रोजाना की पकौड़ियों से हटकर कुछ नया और जायकेदार परोसना चाहते हैं, तो चिकन टिक्की एक बेहतरीन विकल्प है. अक्सर घरों में टिक्की बनाते समय उनके टूटने या बिखरने की समस्या आती है, लेकिन देहरादून की मुनीजा ने एक ऐसा ‘सीक्रेट इंग्रीडिएंट’ साझा किया है जो आपकी टिक्की को रेस्टोरेंट जैसा टेक्सचर और मजबूती देगा. जिससे यह टिक्की न केवल स्वाद में लाजवाब बनेगी, बल्कि इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. आखिर वह कौन सा खास नुस्खा है जिससे टिक्कियां कुरकुरी बनेंगी और टूटेंगी भी नहीं.
Iftar Special Chicken Tikki Recipe: रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार के समय अगर आप पकौड़ियों के बजाय कुछ अलग और खास स्नैक्स तैयार करना चाहते हैं, तो चिकन टिक्की सबसे बेस्ट ऑप्शन है. हालांकि, बहुत से लोग इसे घर पर बनाने से कतराते हैं क्योंकि तलते समय टिक्की अक्सर टूट जाती है. देहरादून की रहने वाली मुनीजा ने एक ऐसी रेसिपी और सीक्रेट टिप साझा की है, जिससे आपकी टिक्की टूटेगी भी नहीं और स्वाद भी लाजवाब होगा. मुनीजा के अनुसार, घर में मौजूद साधारण मसालों और चने की दाल के इस्तेमाल से आप बेहतरीन जायका तैयार कर सकते हैं.
टिक्की के लिए जरूरी सामग्री और तैयारी
शानदार चिकन टिक्की बनाने के लिए आपको 250 ग्राम साफ चिकन, 200 ग्राम चने की दाल, तेल, साबुत लाल मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक, गरम मसाला, हरी मिर्च, प्याज, नमक और एक अंडे की जरूरत होगी. मुनीजा बताती हैं कि टिक्की की सही ‘बाइंडिंग’ और बनावट के लिए चने की दाल को रात भर भिगोकर रखना सबसे जरूरी है. दाल का अच्छी तरह फूलना ही टिक्की को वह खास सॉफ्टनेस (नरमी) देता है, जो अक्सर बड़े होटलों के कबाबों में मिलती है.
टिक्की पकाने की विधि
टिक्की को बनाने के लिए भीगी हुई दाल, चिकन, 4 साबुत लाल मिर्च और छिली हुई लहसुन की कलियों को कुकर में डालकर उबाल लिया जाता है. उबालने से लहसुन और मिर्च का तीखापन चिकन के रेशों में गहराई तक समा जाता है. एक बार मिश्रण उबल जाए, तो उसे गरम मसाले के साथ बारीक पीस लिया जाता है. इस तैयार पेस्ट में बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज और कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाया जाता है, जो टिक्की के स्वाद को और बढ़ा देता है.
इस सीक्रेट टिप्स से नहीं टूटेंगी टिक्कियां
मुनीजा ने सबसे अहम टिप यह बताई कि इस तैयार मिश्रण में एक कच्चा अंडा और स्वादानुसार नमक मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें. अंडा न सिर्फ टिक्की को टूटने से बचाता है, बल्कि उसे एक ‘रिच टेक्सचर’ भी देता है. टिक्की को आकार देते समय अपनी हथेलियों पर
थोड़ा तेल लगा लें ताकि मिश्रण चिपके नहीं. इसके बाद तवे पर हल्का तेल डालकर टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं. ध्यान रहे कि इन्हें बार-बार न पलटें और आंच धीमी रखें ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं. जिसकी बाद आपकी टेस्टी गरमा-गरम टिक्की बनकर तैयार हो जाएगी.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
.