Ramadan Fashion: ये Pakistani Juttis बनीं नया Style Statement, इफ्तार पार्टी में करें फ्लॉन्ट

रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए एक से बढ़कर एक आउटफिट और ज्वलेरी जरुर खरीदती है। यदि आप भी रमजान की इफ्तार पार्टी में सबसे अलग और आकर्षक नजर आना चाहती हैं, तो अपने एथनिक या पारंपरिक परिधान के साथ ट्रेंडी पाकिस्तानी जूतियां शामिल कर सकती हैं। ये स्टाइलिश फुटवियर आपके पूरे लुक को निखारने के साथ उसे एक खास और एलिगेंट टच देने में मदद करेंगे।
व्हाइट एंड पिंक ट्रेडिशनल मोजड़ी
अगर आप इस बार रमजान पर अपने पारंपरिक अंदाज को और भी खास बनाना चाहती हैं और सबसे अलग नजर आना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के साथ सफेद और गुलाबी रंग की ऐसी खूबसूरत पारंपरिक मोजड़ी चुन सकती हैं। यह फुटवियर आपके लुक में नजाकत जोड़ने के साथ पैरों की सुंदरता को भी उभारेंगे। साथ ही, रमजान जैसे विशेष अवसर पर पहनने के लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।
मल्टीकलर मुगल जाल डिजाइन जूती
रमजान के खास अवसर पर आप भी पहनने के लिए जूतियां तलाश कर रही हैं, तो आप अनारकली सूट या शरारा के साथ खूबसूरत मल्टीकलर मुगल जाल डिजाइन वाली जूती को जरुर खरीद सकते हैं। यह आपके पैरों की शोभा बढ़ा देंगी। इस तरह की जूती को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से खरीद सकती हैं।
वेलवेट नेट डिटेलिंग एम्ब्रोइडरी जूती
आज के समय में महिलाएं कपड़ों के साथ-साथ फुटवियर के चुनाव पर भी खास ध्यान देती हैं। अगर आप भी रमजान के मौके पर अपने परिधान के साथ कौन-सा फुटवियर पहना जाए, यह तय नहीं कर पा रही हैं, तो वेलवेट और नेट डिटेलिंग वाली कढ़ाईदार जूती एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह न केवल आपके लुक को आकर्षक बनाएगी, बल्कि साधारण कॉटन सूट्स के साथ भी बेहद खूबसूरत लगेगी और पूरे अंदाज को बैलेंस व स्टाइलिश बना देगी।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *