Ramadan 2026: मगफिरत के अशरे का आखिरी रोजा 10 मार्च को, देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का सम

Ramadan 2026 20th Roza Sehri Iftar Time: 19 फरवरी 2026 से शुरू हुआ पाक रमजान का महीना अब दूसरे अशरे की समाप्ति पर पहुंच चुका है. 10 मार्च को रमजान का बीसवां रोजा रखा जाएगा और इसी के साथ मगफिरत का अशरा भी समाप्त हो जाएगा और तीसरे व आखिरी अशरे की शुरुआत होगी. इसी अशरे में शब-ए-कद्र की रातें भी आती हैं.

20वां रोजा मगफिरत के अशरे की आखिरी कड़ी होती है. इस बीच रोजेदार रोजा रखने के साथ ही इबादत, तिलावत, तक्वा, माफी आदि में अपना समय बिताते हैं. 20वें रोजे के बाद 11 मार्च से रमजान का तीसरा अशरा शुरू होगा, जिसे जहन्नम (दोजख) की आग से निजात का अशरा कहा जाता है.

सहरी और इफ्तार का महत्व

रोजा रखने वाले लोग सुबह फज्र की नमाज से पहले सहरी करते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार के साथ रोजा खोलते हैं. अक्सर रोजा खजूर और पानी से खोला जाता है. भारत के अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार का समय कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. रोजेदार यहां देखें अपने शहर के स्थानीय समय के अनुसार सहरी और इफ्तार करना चाहिए.रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, यूपी, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (10 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (10 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (10 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:18 AM 06:28 PM
नोएडा (Noida) 05:17 AM 06:27 PM
चेन्नई (Chennai) 05:08 AM 06:20 PM
लखनऊ (Lucknow) 05:04 AM 06:13 PM
पुणे (Pune) 05:34 AM 06:44 PM
मुंबई (Mumbai) 05:38 AM 06:48 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:15 AM 06:26 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:35 AM 05:45 PM
पटना (Patna) 04:46 AM 05:55 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:45 AM 05:56 PM
जयपुर (Jaipur) 05:24 AM 06:34 PM
इंदौर (Indore) 05:25 AM 06:35 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:19 AM 06:31 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:38 AM 06:48 PM
सूरत (Surat) 05:37 AM 06:47 PM
कानपुर (Kanpur) 05:06 AM 06:16 PM
जम्मू (Jammu) 05:15 AM 06:46 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:18 AM 06:29 PM
रांची (Ranchi) 04:47 AM 05:57 PM

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 19वां रोजा 9 मार्च को, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *