Ramadan 2026 Sehri Iftar Time: रमजान का 27वां रोजा 17 मार्च, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्त

Ramadan 2026 27th Roza Sehri Iftar Time: पाक, बरकत और रहमतों से भरा महीना रमजान अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में पहुंचने लगा और ईद की घड़ी नजदीक आ रही है. रमजान के पूरे महीने मुसलमानों ने शिद्दत के साथ रोजा रखा है. इसी कड़ी में 17 मार्च, सोमवार को माह-रमजान का सत्ताईसवां रोजा रखा जाएगा.

रोजेदारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि, छब्बीसवें रोजे की शाम यानी सूर्यास्त के बाद (गुरुबे आफताब) पर रमजान की सत्ताईसवीं तारीख मानी जाती है. इस पाक तारीख पर शब-ए-कद्र या लैलातुल कद्र होती है.

सत्ताईवें रोजे का महत्व

रमजान महीने का सत्ताईसवां रोजा वैस तो दोजख (जहन्नुम) से निजात दिलाने का अशरा होता है, जिसकी कुरान और हदीस में खास अहमियत बताई गई है. इसलिए रमजान की सत्ताईसवीं तारीख पर रखा रोजा, दिया गया फितरा और की गई इबादत रोजेदारों को दोहरे सवाब का हकदार बनाती है. इसलिए इस समय मुसलमान ज्यादा से ज्यादा नमाज पढ़ते हैं, कुरआन की तिलावत करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं.

रोजेदारों के लिए खास है 27वां रोजा

27वें रोजे के दिन भी रोजेदार नियमित रूप से सुबह सहरी के बाद पूरे दिन रोजा रखते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तार करते हैं. इफ्तार करने के बाद तरावीह की नमाज के साथ-साथ लोग रात में नफ्ल नमाज और तिलावत में समय बिताते हैं. कई जगहों पर सामूहिक इफ्तार और दुआ का आयोजन भी किया जाता है.

लेकिन रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (17 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (17 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (17 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:10 AM 06:32 PM
नोएडा (Noida) 05:09 AM 06:31 PM
चेन्नई (Chennai) 05:04 AM 06:20 PM
लखनऊ (Lucknow) 04:56AM 06:17 PM
पुणे (Pune) 05:28 AM 06:46 PM
मुंबई (Mumbai) 05:32 AM 06:50 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:10 AM 06:27 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:28 AM 05:57 PM
पटना (Patna) 04:40 AM
06:00 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:39 AM 05:58 PM
जयपुर (Jaipur) 05:16 AM 06:37 PM
इंदौर (Indore) 05:18 AM 06:38 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:15 AM 06:31 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:31 AM 06:50 PM
सूरत (Surat) 05:31 AM 06:49 PM
कानपुर (Kanpur) 04:58 AM 06:19 PM
जम्मू (Jammu) 05:16 AM 06:41 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:10 AM 06:33 PM
रांची (Ranchi) 04:40 AM 06:00 PM

ईद की तैयारियां भी जोरों पर

रमजान का 27वां रोजा आते-आते घर और बारा में ईद-उल-फितर की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो जाती हैं. लोग नए कपड़े, सेवईंया, मिठाइयां और घर की साज-सजावट की तैयारियों में जुट जाते हैं. हालांकि ईद का चांद नजर आने के बाद ही ईद की तारीख तय होती है. संभावना है कि, भारत में 20 मार्च को चांद रात होगी और 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. हालांकि आधिकारिक तिथि की घोषणा शव्वाल का चांद नजर आने के बाद ही होती है.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026 Today Iftar Time: रमजान का 26वां रोजा आज, रोजेदार देखें शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *