Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: रमजान का आखिरी रोजा 20 मार्च, देखें शहर अनुसार सहरी-इफ

Ramadan 2026 Last Roza Sehri Iftar Time: इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का तीसवां और आखिरी रोजा शुक्रवार 20 मार्च को रखा जाएगा. तीसवां रोजा कई मायनों में बेहद खास रहने वाल है. एक और तीसवां रोजा जहां रमजान की रुखसती और रोजे पर विराम का प्रतीक माना जाता है तो वहीं दूसरी ओर इस वर्ष आखिरी रोजे के दिन अलविदा जुमा भी है. ऐसे में रमजान के अंतिम दिन के रोजे का महत्व कई गुणा बढ़ जाएगा.

रमजान के पूरे महीने रोजेदारों ने रोजा, नमाज, तरावीह, दुआ और तिलावत के जरिए अल्लाह की इबादत की. रमजान का आखिरी यानी तीसवां रोजेदार भी रोजेदार इबादत, सब्र और अल्लाह की रहमत की उम्मीद के साथ पूरा करेंगे. रोजेदार आज रोजा रखकर अलविदा जुमा की नमाज भी अजा करेंगे और अल्लाह से दुआ करेंगे कि, उनकी इबादत को कबूल करे और ईद-उल-फितर का त्योहार मुक्ल के लिए खुशियां और बरकत लेकर आए.

रमजान का महीना आज अंतिम रोजे के साथ समाप्त हो जाएगा. लेकिन यह इस बात की भी सीख देता है कि, जिस तरह लोगों ने 30 दिनों तक संयम,सब्र, परहेजगारी और इंसानियत का पैगाम दिया, उसे पूरे साल अपनाएं.

ये भी पढ़ें: Eid-ul-fitr 2026 Moon Sighting: भारत में नहीं दिखा चांद, मुल्क में शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर

आमतौर पर 29 रोजे के बाद ईद मनाई जाती है. लेकिन किसी कारण शव्वाल का चांद नजर नहीं आता तो, 30 रोजा पूरा करने के बाद ईद होती है. भारत में 19 मार्च को ईद का चांद नजर नहीं आया, ऐसे में रोजेदार 20 मार्च को भी रोजा रखेंगे. ईद से पहले रोजेदार यहां देखें आखिरी रोजे पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (20 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name) सेहरी समय (20 March Sehri Timing) इफ्तार समय (20 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:06 AM 06:33 PM
नोएडा (Noida) 05:05 AM 06:33 PM
चेन्नई (Chennai) 05:02 AM 06:21 PM
लखनऊ (Lucknow) 04:43 AM 06:19 PM
पुणे (Pune) 05:25 AM 06:46 PM
मुंबई (Mumbai) 05:29 AM 06:51 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:07 AM 06:28 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:25 AM 05:49 PM
पटना (Patna) 04:37 AM 06:02 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:37 AM 05:59 PM
जयपुर (Jaipur) 05:13 AM 06:39 PM
इंदौर (Indore) 05:15 AM 06:39 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:13 AM 06:32 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:28 AM 06:52 PM
सूरत (Surat) 05:28 AM 06:50 PM
कानपुर (Kanpur) 04:55 AM 06:21 PM
जम्मू (Jammu) 05:12 AM 06:43 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:06 AM 06:35 PM
रांची (Ranchi) 04:37 AM 06:01 PM

भारत में 21 मार्च को ईद (Eid 2026 Date in India)

भारत में 20 मार्च को रमजान महीने का आखिरी रोजा रखा गया है और इसके बाद शनिवार 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. वहीं सऊदी अरब में शुक्रवार 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है. ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है और इसे दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है. ईद को मीठी ईद, ईद-उल-फितर, ईद-अल-फितर समेत कई नामों से जाना जाता है.

ये भी पढ़ें: Eid 2026 Date Confirmed: ईद की डेट का कंफ्यूजन हुआ दूर, सऊदी अरब में 20 और भारत में 21 मार्च को होगी ईद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *