Ramadan 2026 3rd Jummah: रमजान का तीसरा जुमा आज, नमाजी और रोजेदार नोट करें जुमे की नमाज का समय

Ramadan 2026 3rd Jummah: 19 फरवरी 2026 को शुरू हुआ माह-ए-रमजान का मुबारक और पाक महीना अपने पूरे नूर के साथ जारी है. पहला अशरा गुजराने के बाद रोजेदार मगफिरत (माफी) का दौर इबादत के साथ बिता रहे हैं. रमजान के महीने में देशभर के हर छोटी-बड़ी मस्जिदों में इबादत, दुआ और तिलावत का दौर चल रहा है.

इस बीच आज 6 मार्च को रमजान महीने का तीसरा जुमा (शुक्रवार) भी पड़ा है, जोकि मुसलमानों के लिए खास महत्व रखता है. रमजान महीने का 16वां रोजा रखकर आज मुसलमान मस्जिद में तीसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा करेंगे. इस दौरान मस्जिदों में इमाम और आलिम रमजान की अहमियत, सवाब और दीनी बातों पर भी तकरीर पेश करते हैं.

इस्लाम में जुमे को खास फजीलत वाला दिन माना जाता है. इसलिए हर मुसलमान को जुमे की नमाज जरूर अदा करनी चाहिए. माना जाता है कि इस दिन की गई इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है. खासकर रमजान के महीने में आने वाला जुमे का दिन और भी ज्यादा फजीलत वाला होता है. यही वजह है कि रोजेदार और नमाजी इस दिन विशेष तैयारी के साथ मस्जिदों में पहुंचते हैं. रोजेदार और नमाजी यहां देखें आज कितने बजे अदा की जाएगी जुमे की नमाज.

जुमे की नमाज का समय (Today Jummah Namaz Timing)

रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज शहर की छोटी-बड़ी तमाम मस्जिदों में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक अदा की जाएगी. नमाज में लोग मुल्क में शांति, तरक्की व भाईचारे की दुआ मांगेंगे.  जुमे की नमाज़ से पहले इमाम द्वारा खुदबा (उपदेश) दिया जाता है, जिसमें अल्लाह की तारीफ, रसूल पर सलाम और नेक काम करने व गुनाहों से बचने की नसीहत होती है.

 बता दें कि, अलग-अलग शहरों के मस्जिदों में जुमे की नमाज के समय में थोड़ा बहुत अंतर होता है. आप जुमे की नमाज की सटीक समय के लिए आप अपने शहर के स्थानीय मस्जिद या फिर इमाम साहब से समय की जानकारी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: 6 मार्च को रमजान का 16वां रोजा, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *