Ramadan 2026: रमजान का 26वां रोजा 16 मार्च को, रोजेदार देखें अपने शहर अनुसार सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2026 26th Roza Sehri Iftar Time: रमजान के पाक और बरकत वाले इस महीने में मुसलमान रोजाना रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करने में मशगूल हैं. वैसे तो रमजान का हर दिन पाक और खास होता है, लेकिन जैसे-जैसे यह महीना अपने अंतिम दिनों की ओर बढ़ता है, वैसे-वैसे इबादत और दुआओं की अहमियत भी बढ़ने लगती है. इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को रमजान का छब्बीसवां रोजा रखा जाएगा.

छब्बीसवें रोजे का महत्व

माह-ए-रमजान का छब्बीसवां रोजा बेहद खास और नेमत वाला माना जाता है. इसका अहम कारण यह है कि, जिस दिन रमजान का छब्बीसवां रोजा होता है, उस तारीख को रमजान की सत्ताईसवीं रात होती है, जिसे शब-ए-कद्र या लैलातुल कद्र कहा जाता है. यह रात अल्लाह की मेहरबानी की रात में शुमार है.

सहरी और इफ्तार की अहमियत

रमजान के हर दिन की तरह 26वें रोजे पर भी रोजेदार सुबह सहरी के साथ रोजा की शुरुआत करेंगे और शाम को इफ्तार कर रोजा खोलेंगे. सुबह फज्र की नमाज से पहले भोजन करने की प्रकिया को सहरी या सेहरी कहा जाता है. सहरी करने के बाद सूर्यास्त तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज किया जाता है. शाम में सूर्यास्त के समय इफ्तार कर रोजा खोला जाता है और फिर नमाज अदा की जाती है.

रमजान में मस्जिद, घर और कई जगहों पर लोग सामूहिक इफ्तार का आयोजन भी करते हैं, जिसका मकसद भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत बनाना होता है. रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए रोजेदार जान लें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कानपुर, चैन्नई समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय (16 March 2026 Sehri-Iftar Timing). 

शहर का नाम (City Name)  सेहरी समय (16 March Sehri Timing)  इफ्तार समय (16 March Iftar Timing)
दिल्ली (Delhi) 05:11 AM 06:31 PM
नोएडा (Noida) 05:10 AM 06:30 PM
चेन्नई (Chennai) 05:04 AM 06:20 PM
लखनऊ (Lucknow) 04:57 AM 06:16 PM
पुणे (Pune) 05:29 AM 06:46 PM
मुंबई (Mumbai) 05:33 AM 06:50 PM
हैदराबाद (Hyderabad) 05:11 AM 06:27 PM
कोलकाता (Kolkata)  04:29 AM 05:47 PM
पटना (Patna) 04:41 AM 06:00 PM
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar) 04:40 AM 05:57 PM
जयपुर (Jaipur) 05:17 AM 06:37 PM
इंदौर (Indore) 05:19 AM 06:37 PM
बेंगलुरु (bengaluru) 05:15 AM 06:31 PM
अहमदाबाद (Ahmadabad) 05:32 AM 06:50 PM
सूरत (Surat) 05:32 AM 06:49 PM
कानपुर (Kanpur) 04:59 AM 06:19 PM
जम्मू (Jammu) 05:17 AM 06:40 PM
चंडीगढ़ (Chandigarh) 05:11 AM 06:33 PM
रांची (Ranchi) 04:41 AM 05:59 PM

ईद की तैयारियों में जुटेंगे लोग

रमजान के आखिरी दिनों में रोजा, इबादत के साथ ही लोग ईद (Eid al-Fitr 2026) की तैयारियों में भी लग जाते है. बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है और लोग कपड़े, मिठाइयां, सवेईंया आदि जैसी चीजों की खरीदारी करते हैं. इस तरह रमजान का 26वां रोजा भी रोजेदारों के लिए इबादत, सब्र और नेक कामों का संदेश लेकर आता है। मुसलमान पूरे मन से अल्लाह की इबादत करते हुए रमजान के इन पवित्र दिनों को बिताते हैं और अल्लाह से रहमत, बरकत और माफी की दुआ करते हैं।

ये भी पढ़ें: Eid Kab Hai 2026: 20 या 21 मार्च भारत में कब होगी ईद उल फितर, इस दिन दिख सकता है शव्वाल का नया चांद
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *