रजत भैया फिर RCB को जिताएंगे, विराट सेंचुरी लगाएंगे… IPL के लिए इंदौरी उत्साह में

होमखेलक्रिकेट

रजत भैया फिर जिताएंगे, विराट सेंचुरी लगाएंगे… IPL के लिए उत्साह में इंदौरी

Last Updated:

IPL 2026 19th Season:

Indore News: क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार, इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL  का 19वां सीजन आज से शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा.

इंदौर की जनता के लिए यह मैच खास इसलिए भी है, क्योंकि आरसीबी के साथ ही इंदौर के तीन खिलाड़ी आज मैच में उतरने वाले हैं, जिसमें खुद कप्तान रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर जैसे नाम शामिल हैं. रजत की कप्तानी में ही आईपीएल में बेंगलुरु की टीम का सूखा समाप्त हुआ था और उसने पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया था.

RCB ही जीतेगी…
ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे तनय‌ अजमेरिया को पिछले साल से ज्यादा एक्साइटमेंट इस साल है. ‌उन्हें लगता है कि आज के मैच में आरसीबी ही जीतेगी. उनका मानना है कि पिछली बार आरसीबी ने IPL जीता था. उनका विनिंग माइंडसेट है. वह पहले से ही तैयार हैं. कहा, आज मैच आरसीबी ही जीतेगी.

200 से ऊपर रन बनने चाहिए
वहीं, आदित्य दुबे कहते हैं कि वह आज के मैच के लिए काफी उत्साहित हैं. यह आरसीबी का जीत के बाद पहला मैच है. कहते हैं, जितना अच्छा क्रिकेट खेला जाएगा, उतना ही मजा आएगा. आज के मैच में 200 से ऊपर ही रन बनने चाहिए. दोनों ही टीम RCB और SRH मजबूत है, इसलिए एक तरफ मैच की उम्मीद कम है.

लगेगा कोहली का शतक
कई अन्य खिलाड़ियों पीयूष यादव, लक्ष्य राठौड़, भास्कर पांडे, विक्की, मंथन अरोड़ा से भी हमने बात की, सभी आरसीबी फैन हैं. उन्हें उम्मीद है कि आज फिर आईपीएल में विराट कोहली का बल्ला चलेगा और वह शुरुआत के मैच में ही शतक मार सकते हैं. जबकि, इंदौर के अपने रजत पाटीदार से उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद है कि वह एक बार फिर आरसीबी का ही झंडा बुलंद कराएंगे.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *