Last Updated:
Raisen Rape Case Update Salman Encounter News: रायसेन की 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का भोपाल में देर रात शॉर्ट एनकाउंटर हुआ. पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए JP अस्पताल लेकर पहुंची. अस्पताल से आरोपी …और पढ़ें
रायसेन रेप कांड का आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर!
Raisen Rape Case, Salman Encounter: 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे सलमान का आज सुबह शॉर्ट एनकाउंटर हो गया. आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. रायसेन की नई एसपी आशुतोष गुप्ता ने न्यूज़ 18 से खास बातचीत में इसकी पुष्टि की है. कल देर रात भोपाल के गांधीनगर इलाके से सलमान को गिरफ्तार किया गया था. आज सुबह गोहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई. भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया.
जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे. तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा. बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की. एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी. घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है.
एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आरोपी पुलिस पर हमला करना चाहता था और भागने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए नियमानुसार गोली चलाई. पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जाँच कराई जाएगी.”
घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. गोहरगंज और आसपास के इलाकों में लोगों ने राहत की साँस ली है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे “तुरंत न्याय” बता रहे हैं. वहीं कुछ संगठनों ने कहा है कि इतने जघन्य अपराध के बाद आरोपी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए था.
फिलहाल सलमान पुलिस कस्टडी में है. उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मासूम बच्ची अभी भी भोपाल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
November 28, 202514:13 IST
आरोपी सलमान पुलिस कस्टडी में, सुरक्षा बढ़ी
एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा, “आरोपी पुलिस पर हमला करना चाहता था और भागने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने अपनी और साथियों की जान बचाने के लिए नियमानुसार गोली चलाई. पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जाँच कराई जाएगी.” घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर मंदिर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. गोहरगंज और आसपास के इलाकों में लोगों ने राहत की साँस ली है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे “तुरंत न्याय” बता रहे हैं. वहीं कुछ संगठनों ने कहा है कि इतने जघन्य अपराध के बाद आरोपी को जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए था. फिलहाल सलमान पुलिस कस्टडी में है. उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मासूम बच्ची अभी भी भोपाल के अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

November 28, 202514:10 IST
सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश
आज सुबह गोहरगंज और भोपाल पुलिस की स्पेशल जॉइंट टीम उसे लेकर रायसेन के लिए रवाना हुई. भोपाल से गोहरगंज जाते समय भोजपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास कीरतनगर के जंगली इलाके में पुलिस का वाहन अचानक पंचर हो गया. जैसे ही वाहन रुका, पुलिस के जवान नीचे उतरकर टायर देखने लगे. तभी हथकड़ी लगे आरोपी सलमान ने अचानक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की. उसने रिवॉल्वर छीन ली और पुलिसवालों पर फायर करने लगा. बचाव में पुलिस पार्टी ने जवाबी फायरिंग की. एक गोली सलमान के दाहिने पैर में जा लगी. घटना सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. गोली लगते ही सलमान जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत एम्बुलेंस से रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है.
November 28, 202511:40 IST
भोपाल: हमीदिया अस्पताल में संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Raisen Rape Case: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दुष्कर्म आरोपी सलमान मामले को लेकर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस की प्रारंभिक कार्रवाई और “शॉर्ट एनकाउंटर” पर सवाल उठाए. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की जांच पारदर्शी हो और पीड़िता को न्याय मिले. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई.
November 28, 202511:39 IST
सलमान मामले पर विधायक की कड़ी प्रतिक्रिया, न्यायालय से सख्त सजा की मांग
Raisen Rape Case: दुष्कर्म आरोपी सलमान के खिलाफ हुई कार्रवाई पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अपराधी कहीं भी छिपे हों, कानून उनसे नहीं बख्शेगा. शर्मा ने न्यायालय से आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की और कहा कि इस घटना के बाद समाज में गहरा आक्रोश है.
November 28, 202510:31 IST
6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को युवाओं ने पकड़वाया
Raisen Rape Case: भोपाल के गांधीनगर इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को स्थानीय युवाओं ने पहचान लिया और पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवा दिया. आरोपी सामान्य बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इलाके के युवाओं की सतर्कता से बच नहीं पाया. गुस्साए लोगों ने कहा कि ऐसे दरिंदे को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई मासूम के साथ ऐसी हैवानियत सोच भी न सके. युवाओं ने ऐलान किया कि अगर पुलिस उन्हें कोई इनाम देती है तो उस राशि में अपना पैसा जोड़कर पीड़िता के परिवार की मदद करेंगे.
.