Raisen Pul Hadsa Live: रायसेन के नयागांव पुल टूटने पर मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान, भड़के लोग

Last Updated:

Raisen Pul Hadsa Live : रायसेन जिले के नयागांव पिपरिया रोड पर स्थित जर्जर पुल अचानक टूट गया. हादसे के वक्त दो बाइकें पुल पर थीं, जो खाई में गिर गईं. इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए. सभी को रायसेन जिला अस्पत…और पढ़ें

नयागांव पुल भरभरा गिरा! दो बाइकें गिरीं; 4 घायल! इलाके में हड़कंप

Raisen Pul Hadsa Live : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. बरेली विधानसभा क्षेत्र के नयागांव में पिपरिया रोड पर बना जर्जर पुल अचानक भरभरा गया. हादसे के वक्त पुल पर दो चलती हुई बाइकें थीं, जो नीचे गिर पड़ीं. इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया. यह पुल स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की विधानसभा और गृह क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

रिपेयर के दौरान ही टूटा पुल, दो बाइकें गिरीं
हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ. रिपोर्ट के अनुसार, पुल का जर्जर हाल देखते हुए एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश राज्य सड़क विकास निगम) द्वारा इसका रिपेयर कार्य चल रहा था. लेकिन ठीक इसी दौरान पुल का एक हिस्सा पूरी तरह धराशायी हो गया. पुल पर दो बाइकें तेज रफ्तार से गुजर रही थीं. पहली बाइक पर दो युवक सवार थे, जबकि दूसरी पर एक युवक और एक महिला. जैसे ही पुल टूटा, दोनों वाहन नीचे खाई में गिर गए.

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ पड़े. घायलों को ग्रामीणों और राहगीरों ने मिलकर बाहर निकाला. घायलों में दो युवक, एक युवती और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. सभी को रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है. सौभाग्य से कोई जानलेवा चोट नहीं लगी, लेकिन फ्रैक्चर और चोटों का इलाज चल रहा है.

रिपोर्टर- दिनेश यादव

December 1, 202516:52 IST

रायसेन हादसे पर शैलेंद्र पटेल का सरकार पर सीधा वार

December 1, 202516:51 IST

रायसेन पुल गिरते ही भड़की MP की सियासत! अरुण यादव बोले—“डबल इंजन नहीं, डबल भ्रष्टाचार उजागर!”

Raisen Pul Hadsa Live : रायसेन में पुल गिरने की घटना ने मध्यप्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यह हादसा BJP के डबल इंजन सरकार के भ्रष्टाचार का सबूत है और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं कांग्रेस नेता शैलेंद्र पटेल ने सवाल उठाया कि रिपेयरिंग के दौरान पुल पर आवागमन क्यों बंद नहीं किया गया.

December 1, 202516:01 IST

नरेंद्र शिवाजी पटेल स्थानीय विधायक राज्यमंत्री मप्र

December 1, 202516:00 IST

Raisen Pul Hadsa Live : अरुण कुमार विश्वकर्मा कलेक्टर रायसेन

December 1, 202515:01 IST

मुख्य अभियंता गोपाल सिंह ने गठित किया तीन सदस्यीय जांच दल, सात दिन में रिपोर्ट सौंपने का आदेश

Raisen Pul Hadsa Live : रायसेन में पुल टूटने के मामले में लापरवाही उजागर हुई. फील्ड स्टाफ के प्रबंधक ए ए खान को निलंबित कर दिया गया है. मुख्य अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल बनाया गया है, जो सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगा. एमपी सड़क विकास निगम पुल और सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहा था.

December 1, 202515:01 IST

रायसेन में पुल टूटने के बाद लापरवाह अधिकारी पर गाज, ए ए खान निलंबित

December 1, 202514:48 IST

Madhya Pradesh के Raisen में रिपेयरिंग के दौरान गिरा पुल

December 1, 202514:19 IST

रायसेन पुल हादसा: पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने किया बड़ा बयान, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Raisen Pul Hadsa Live : रायसेन के नयागांव में पुल गिरने से दो बाइक नीचे गिरीं और चार लोग घायल हो गए. पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पुल का मेंटेनेंस चल रहा था और हादसे की जांच जारी है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह पुल उनके समय में बना और भ्रष्टाचार का सबूत है.

December 1, 202513:36 IST

Raisen Pul Hadsa Live : बाइक पर सवार लोग गिरकर बचे, गंभीर चोटें

December 1, 202513:32 IST

Raisen Pul Hadsa Live : एमपीआरडीसी के रिपेयर के बीच हुआ हादसा

December 1, 202513:30 IST

राज्यमंत्री के इलाके में हादसा, राजनीतिक रंग

Raisen Pul Hadsa Live : यह हादसा बरेली विधानसभा क्षेत्र का है, जो भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का गृह क्षेत्र है. विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे लापरवाही का मामला बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “राज्यमंत्री के इलाके में सड़कें और पुल टूट रहे हैं, विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है.” फिलहाल राज्यमंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुल टूटने से इलाके का यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है. वैकल्पिक मार्गों पर जाम लग गया है. प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है. यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रखरखाव की कमियों को उजागर करती है.

December 1, 202513:29 IST

MPRDC के अधिकारी चुप, आला अफसर रवाना

Raisen Pul Hadsa Live : हादसे के बाद एमपीआरडीसी के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. निगम के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुल पुराना था और रिपेयर चल रहा था, लेकिन विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रखरखाव की कमी से ऐसा हुआ. वे कहते हैं, “पुल सालों से जर्जर था, कई बार शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया.” जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर और एसपी समेत आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. कलेक्टर ने कहा, “हम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी जांच कर रहे हैं. घायलों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.” पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एमपीआरडीसी से रिपोर्ट मांगी है.

homemadhya-pradesh

Live: रायसेन के नयागांव पुल टूटने पर मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *