ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब खेल जगत पर भी दिखने लगा है। दुबई में ट्रांजिट के दौरान फंसी भारत की स्टार पीवी सिंधु का बर्मिंघम पहुंचना बेहद मुश्किल नजरआ रहा है। इस कारण पीवी सिंधु का ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलना संदिग्ध है। फ्लाइट रद्द होने और हवाई मार्ग ठप पड़ने के कारण पीवी सिंधु अपनी टीम के साथ दुबई में एक होटल में रुकी हुई हैं। इस बीच उनके कोच विमल कुमार ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जबकि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
बता दें कि, ऑल इंग्लैंड ओपन कीशुरुआत 3 मार्च से हो रही है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव संजय मिश्रा ने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा कि, वह भारत की टॉप शटलर के लगातार संपर्क में हैं, लेकिन उनके बर्मिंघम की यात्रा करने की संभावना बहुत कम लग रही है।
संजय मिश्रा ने इस दौरान कहा कि, हम सिंधु के संपर्क में हैं लेकिन अभी चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं और बदकिस्मती से ऐसा लग रहा है कि वह ऑल इंग्लैंड ओपन में भाग नहीं ले पाएंगी। वर्ल्ड फेडरेशन ने बहुत हमदर्दी दिखाई है और भरोसा दिलाया है कि वह ट्रैवल में फंसे सभी खिलाड़ियों के लि किसी भी गेम को रीशेड्यूल करेंगे लेकिन अभी हमारे पास लगभग कोई विकल्प नहीं है।
.