भरोसेमंद दोस्त के घर पुतिन गुजारेंगे 30 घंटे, प्राइवेट डिनर, बिजनेस पर बात, जानिए क्या होगा रूसी राष्ट्रपति का शेड्यूल?

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Russian President India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीमित विदेश दौरों पर जाते हैं. वे सिर्फ उन्हीं देशों की यात्रा करते हैं, जहां उनके हित जुड़े हों या फिर वे पारंपरिक सहयोगी हों. गुरुवार और शुक्रवार को पुतिन भारत के दौरे पर आने वाले हैं. चलिए आपको इससे जुड़ी हुई एक-एक डिटेल बताते हैं.

पीएम मोदी के साथ पुतिन. (Credit- ANI)

Russian President India Visit:  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर 2025 को भारत में रहने वाले हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी. इससे पहले वे साल 2021 में दिल्ली आए थे. पुतिन का ये दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. वे रूस-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होगा. इस मीटिंग पर सिर्फ दो देशों ही नहीं पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं.

व्लादिमीर पुतिन भारत में दो दिनों के दौरे पर होंगे लेकिन उनके यहां रुकने की अवधि करीब 30 घंटे होने वाली है. रूसी राष्ट्रपति 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी उनकी मेजबानी करेंगे. चलिए देखते हैं उनका पूरा शेड्यूल क्या होगा-

4 नवंबर

  • पुतिन शाम को करीब 6 बजे भारत पहुंचेंगे।
  • आगमन के बाद उनकी कुछ महत्वपूर्ण मीटिंग्स होंगी, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्राइवेट डिनर और अन्य निजी कार्यक्रम शामिल हैं.

5 नवंबर

  • सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत समारोह.
  • इसके बाद राजघाट जाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम.
  • सीमित दायरे की वार्ता, फिर हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय तथा प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत.
  • प्रतिनिधिमंडलों के साथ लंच, इसमें कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं.
  • हैदराबाद हाउस में समझौतों की घोषणा.
  • हैदराबाद हाउस में प्रेस स्टेटमेंट.
  • भारत-रूस बिजनेस फोरम, जिसमें दोनों नेता शामिल हो सकते हैं.
  • राष्ट्रपति की ओर से शाम को राज्य भोज.
  • भोज के बाद पुतिन, भारत से प्रस्थान करेंगे.

किन-किन मुद्दों पर होगी बात?

रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे में दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष और सामरिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण घोषणाएं होंगी. कई महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है, जिसके बारे में रूसी प्रवक्ता पेस्कोव पहले ही जानकारी दे चुके हैं. इसमें संभावित रूप से नए S-400 वायु रक्षा रेजीमेंट पर सौदा हो सकता है. रूस Su-57 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान भारत को देने की पेशकश कर रहा है, जिसमें तकनीक हस्तांतरण और संयुक्त उत्पादन का भी प्रस्ताव है. 4-5 दिसंबर 2025 के इस दौरे में पुतिन-मोदी के बीच होने वाली बातचीत सिर्फ औपचारिक मुलाकात नहीं होगी बल्कि यह दौरा भारत-रूस रिश्तों की दिशा तय कर सकता है. रक्षा सौदे, ऊर्जा साझेदारी, आर्थिक सहयोग और वैश्विक मामलों पर आम सहमति दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

homeworld

भरोसेमंद दोस्त के घर पुतिन गुजारेंगे 30 घंटे, क्या होगा रूसी शेड्यूल?

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *