3 तरह से चेहरे पर लगाएं दही, महंगे पार्लर वाले फेशियल से भी ज्यादा निखर उठेगा चेहरा, जानें स्किन पर Curd लगाने के फायदे

Last Updated:

Curd Face Pack benefits: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. कुछ महिलाएं महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. ब्यूटी पार्लर में जाकर फेशियल कराती हैं. लेकिन आपके घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनका रेगुलर इस्तेमाल करके चेहरे की ग्लो, सेहत को बनाए रख सकते हैं. इन्हीं में से एक है दही. यदि आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को हेल्दी, ग्लोइंग, बेदाग बनाए रखना चाहती हैं तो दही का इस तरह से करें चेहरे पर इस्तेमाल.

दही का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वर्षों से हो रहा है, लेकिन कुछ लोग इसे चेहरे पर लगाना पसंद नहीं करते हैं. ये एक अद्भुत नेचुरल स्किन केयर प्रोडक्ट साबित हो सकता है. आयुर्वेद में भी इसे बेहद फायदेमंद बताया गया है न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि स्किन और बालों के लिए भी.

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को चमकदार और कांतिमय बनाए रखने में मदद करता है. मार्केट में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स के कुछ साइड एफेक्ट्स भी होते हैं.ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं. दही लगाने से स्किन साफ, ग्लोइंग, हेल्दी रहती है.

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को गहराई से क्लीन करता है. डेड स्किन सेल्स, त्वचा के बंद पोर्स खुलते हैं. स्किन की गहराई से सफाई करता है. अतिरिक्त तेल, मृत कोशिकाओं को हटाता है. दही का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट, स्मूद बनती है. आप केमिकल युक्त महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की बजाय रेगुलर त्वचा पर दही लगाएं. इससे प्राकृतिक निखार आता है.

दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन भरपूर होते हैं. ये सभी पोषक तत्व स्किन को पोषण देते हैं. विटामिन बी कॉम्प्लेक्स त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं. आप दही के रेगुलर इस्तेमाल से फाइन लाइंस, पिगमेंटेशन, झुर्रियों आदि समस्याओं से बचे रह सकती हैं. दही ड्राई स्किन को नमी प्रदान करता है.

स्किन पर किसी तरह की जलन, खुजली, बहुत अधिक ड्राइनेस की समस्या हो तो आप दही का फेस पैक लगाएं. दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की इन सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं. दही लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है.

दही लगाने का तरीका- दही लगाने से पहले चेहरे को साफ कर लें. फ्रेश दही लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें. अब हल्के हाथों से मसाज करें. सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज करें. इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा. 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर साफ पानी से चेहरा साफ कर लें. ऐसा करने से स्किन गहराई से साफ होगी. ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स भी दूर होंगे.

आप दही में हल्दी, बेसन, नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बनाएं और इसे आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से साफ कर लें. आप सिर्फ दही में नींबू का रस भी मिलाकर लगा सकते हैं. इससे स्किन की अंदरूनी तरीके से सफाई होगी. नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

3 तरीके से चेहरे पर लगाएं दही, पार्लर वाले फेशियल से भी ज्यादा निखरेगा चेहरा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *