Pudina Kachori Recipe: घर पर बनाएं बिना स्टफिंग की खस्ता पुदीना कचौड़ी, आसान रेसिपी जो मिनटों में तैयार हो जाए

Pudina Kachori Recipe: घर पर कुछ अलग और चटपटा बनाने का मन हो तो सबसे पहले दिमाग में कचौड़ी का नाम आता है. आमतौर पर हम दाल या आलू की कचौड़ी खाते आए हैं, लेकिन अगर आप रोज-रोज वही स्वाद खाकर बोर हो गए हैं, तो पुदीना कचौड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है. पुदीना न सिर्फ खुशबू और स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खाने को हल्का और फ्रेश भी बनाता है. यही वजह है कि पुदीना से बनी चीजें हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि कचौड़ी बनाना थोड़ा मुश्किल काम है, खासकर जब उसमें भरावन तैयार करना हो. लेकिन इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की स्टफिंग बनाने की जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ कुछ बेसिक सामग्री और आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर खस्ता और स्वाद से भरपूर पुदीना कचौड़ी बना सकते हैं. यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जो कम समय में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं. चाय के साथ, बच्चों के टिफिन में या मेहमानों के सामने परोसने के लिए पुदीना कचौड़ी हर मौके पर फिट बैठती है.

इसकी खुशबू तलते समय ही पूरे घर में फैल जाती है और खाने वालों की भूख अपने आप बढ़ जाती है. अगर आपने अब तक पुदीना की कचौड़ी नहीं चखी है, तो यकीन मानिए एक बार बनाने के बाद यह आपकी फेवरेट लिस्ट में शामिल हो जाएगी. चलिए अब जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

पुदीना कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
-मैदा – 1 कप
-ताजा पुदीना पत्ता (बारीक कटा हुआ) – आधा कप
-जीरा – आधा चम्मच
-नमक – स्वाद के अनुसार
-तेल – 3 चम्मच (मोयन के लिए)
-पानी – जरूरत के अनुसार
-तलने के लिए तेल – जरूरत अनुसार

पुदीना कचौड़ी बनाने की आसान विधि
-पुदीना कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन लें. इसमें मैदा, नमक और जीरा डालें. अब इसमें बारीक कटा हुआ पुदीना पत्ता डालें. पुदीना जितना ताजा होगा, कचौड़ी का स्वाद उतना ही अच्छा आएगा.

-इसके बाद इसमें मोयन के लिए तेल डालें और सभी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि इस स्टेप में मिश्रण थोड़ा crumb जैसा लगे, तभी कचौड़ी खस्ता बनेगी.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. आटा न ज्यादा नरम हो और न ज्यादा सख्त. गूंथे हुए आटे को ढककर करीब 10 मिनट के लिए रख दें, ताकि वह थोड़ा सेट हो जाए.

-समय पूरा होने के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई को हथेली से हल्का दबाकर गोल आकार दें. बेलने की जरूरत नहीं है, सिर्फ हाथ से दबाना ही काफी है.

-अब एक कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. तेल ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए, वरना कचौड़ी ऊपर से जल्दी ब्राउन हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह सकती है.

-तेल गर्म होने पर तैयार कचौड़ियों को धीरे-धीरे तेल में डालें. इन्हें धीमी आंच पर सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें. बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि कचौड़ी दोनों तरफ से बराबर पक जाए.

-जब कचौड़ी अच्छी तरह से कुरकुरी हो जाए, तो इसे कड़ाही से निकालकर टिशू पेपर पर रख लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.

-अब आपकी गरमा-गरम पुदीना कचौड़ी तैयार है. इसे आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

पुदीना कचौड़ी बनाने के टिप्स
-पुदीना हमेशा ताजा इस्तेमाल करें, इससे खुशबू और स्वाद दोनों अच्छे आते हैं.
-आटा ज्यादा नरम न करें, वरना कचौड़ी कुरकुरी नहीं बनेगी.
-कचौड़ी को हमेशा धीमी आंच पर तलें, तभी वह अंदर तक अच्छे से पकेगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *