Last Updated:
ODI Series Public Opinion: भारत के नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया यह सीरीज भी हार गई है. इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं इस पर क्रिकेट प्रेमी क्या कहते हैं आइए जानते हैं.
अनुज गौतम, सागर: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है, भारत यह केवल मैच ही नहीं हारी है, बल्कि भारत के नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया यह सीरीज भी हार गई है इसके साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, इसको लेकर लोकल 18 की टीम ने सागर में क्रिकेट प्रेमियों से बात की जिस पर से उनका जमकर गुस्सा फूटा है और उन्होंने सिलेक्टर ,कोच पर इस हार का ठीकरा फोड़ा है.
कमलेश पटेल कहते हैं कि शुभमन गिल अभी युवा हैं नए हैं लेकिन कप्तानी के लिए मेच्योर नहीं हैं. अगर इस तरह की कप्तानी और इस तरह का प्रदर्शन उनका रहा तो टीम इंडिया से 2027 वर्ल्ड कप में विजेता बनने का सपना अधूरा रह जाएगा सिलेक्ट को और कोच को इस पर एक बार फिर विचार करना चाहिए.
कार्तिक गौतम कहते हैं कि किसी भी कप्तान का फैसला एक या दो सीरीज से नहीं होता है अभी उन्हें मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि वह जिस तरह से टेस्ट में प्रदर्शन कर रहे हैं, टेस्ट जैसी बोरिंग खेल को भी वह रोमांचक और इंटरेस्टिंग मोड पर ले जाते हैं इसलिए ऑस्ट्रेलिया सिराज उनकी कप्तानी का निर्णय नहीं कर सकती है. आगे और परखना चाहिए.
अमृतांशु श्रीवास्तव कहते हैं कि अगर भारत को 2027 वनडे वर्ल्ड कप का विनर बना है टूर्नामेंट जीतना है तो रोहित शर्मा को खिलाड़ी नहीं कप्तान के तौर पर ले जाना चाहिए. लेकिन यह भी सही है कि इसके बाद रोहित शर्मा रिटायर हो जाएंगे तो फिर भी यही चुनौती होगी. शुभ्मन गिल को ऑस्ट्रेलिया सीरीज से सीख लेते हुए आगे अपने खेल पर और कप्तानी दोनों पर ध्यान देना चाहिए.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें
.