बुंदेलखंड राज्य की मांग पर 16 फरवरी से 13 मार्च तक जनआक्रोश रथ यात्रा – Sagar News

सागर| बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा 16 फरवरी से 13 मार्च तक जनआक्रोश रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में संचालित होगी, जिसमें क्षेत्र के 350 गांवों से सहभागिता होगी। मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने बुधवार को मीडिया को यह जानकारी दी। इस अवसर पर मोर्चा के अंकलेश्वर दुबे, डॉ. विवेक तिवारी, प्रवक्ता रघुराज शर्मा और मीडिया प्रभारी हनीफ खान उपस्थित रहे। भानू सहाय ने कहा कि बुंदेलखंड के लोग वर्षों से अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2014 में बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने का वादा किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की अखंड बुंदेलखंड जनआक्रोश रथ यात्रा चित्रकूट से ओरछा तक निकाली जाएगी। यात्रा चित्रकूट, बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, उरई, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, निवाड़ी, झांसी देहात, झांसी होते हुए ओरछा पहुंचेगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *