Psychological Resilience: लाइफ में कठिनाइयों का सामना करने वाले होते हैं अधिक खुशहाल और मजबूत? जानिए क्यों और कैसे

जीवन है तो कठिनाइयां होंगी ही, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने मुश्किल हालातों का सामना कभी किया ही नहीं. तो क्‍या ऐसे प्रोटेक्‍टेड लोग हमेशा खुश होते हैं? जवाब है -नहीं. दरअसल, जीवन की कठिनायां हमें तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं. जो लोग इनका सामना करते हैं, वे न केवल मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, बल्कि वे  मुश्किल हालातों को बेहतर तरीके से डील करना और खुश रहना भी सीख लेते हैं. ऐसे लोग दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं. इसलिए, अगली बार जब कोई चुनौती सामने आए, तो उसे अवसर के रूप में देखें और उससे सीखने की कोशिश करें.

बुरे हालात और कठिनाइयां जीवन में आना स्वाभाविक हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये कठिनाइयां हमें मानसिक रूप से मजबूत क्यों बनाती हैं? विभिन्न शोधों और विशेषज्ञों के अनुसार, जिन व्यक्तियों ने जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना किया है, वे न केवल अधिक लचीले होते हैं, बल्कि उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत भी बेहतर होती है.

चुनौतियों का सामना करना कई तरह से फायदेमंद

अमेरिकन साइकॉलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, मानसिक लचीलापन (Resilience) वह क्षमता है जो व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी अनुकूलित होने और उबरने में मदद करती है. यह न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बढ़ाता है. साइकोलॉजिस्ट डॉ. विक्टर कैरियन के अनुसार, लाइफ में थोड़ा तनाव झेलना इंसान को अधिक सक्षम और निर्णय लेने में सक्षम बनाता है. यह मानसिक मजबूती का हिस्सा है, जो जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है.

क्‍या है मानसिक लचीलापन(Psychological Resilience)
मानसिक लचीलापन का अर्थ है कठिन परिस्थितियों को स्वीकार कर सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ना. यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति दुनिया को कैसे देखता है, उसे कैसा समर्थन मिलता है और वह किन रणनीतियों का उपयोग करता है. अच्छी खबर यह है कि इसे अभ्यास से विकसित किया जा सकता है. रिसर्च दिखाती है कि मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच, सीखा और विकसित किया जा सकता है. यह व्यक्ति को कठिनाइयों में स्थिर, सकारात्मक और सक्षम बनाता है, और जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद करता है.

कैसे बनाएं मानसिक मजबूती
मानसिक मजबूती यानी किसी भी मुश्किल या चुनौती का सामना धैर्य और समझदारी से करना. इसे विकसित करना बहुत जरूरी है, ताकि जीवन की कठिनाइयां आपको तोड़ न सकें. इसके लिए कुछ आसान तरीके हैं-

सबसे पहले स्वीकार्यता जरूरी है. जीवन में हर किसी के सामने परेशानियां आती हैं. इन्हें नजरअंदाज करने या टालने की बजाय स्वीकार करें और चुनौती के रूप में देखें. यह सोच आपको समस्या का हल खोजने में मदद करती है.

दूसरा, समय प्रबंधन. अपने दिन का सही उपयोग करें और महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें. जब आप जानते हैं कि कौन सा काम पहले करना है, तो तनाव कम होता है और मानसिक शक्ति बढ़ती है.

तीसरा है नेटवर्क. परिवार, दोस्त और करीबी लोग मुश्किल समय में आपका हौसला बढ़ा सकते हैं. उनसे बातें करें, अनुभव साझा करें और सलाह लें.

अंत में, स्वास्थ्य का ध्यान. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग भी मजबूत होता है. पर्याप्त नींद और पानी लेना भी जरूरी है.

इन सरल आदतों को अपनाकर आप जीवन की चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे. याद रखें कि जीवन की कठिनाइयां हमें तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं. जो लोग इनका सामना करते हैं, वे न केवल मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, बल्कि वे दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनते हैं. इसलिए, अगली बार जब कोई चुनौती सामने आए, तो उसे अवसर के रूप में देखें और उससे सीखने की कोशिश करें.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *