Last Updated:
Araria Success Story : अररिया के पैकपार गांव निवासी युवा किसान रवि कुमार महेता 5 एकड़ में मक्का उगा कर 1.5 लाख खर्च पर 4 लाख से अधिक कमाते हैं. इसके साथ ही वह खेती से कुल सालाना 5 लाख का मुनाफा अर्जित करते हैं.
अररिया: बिहार के अररिया जिले में मक्का की खेती किसान बड़े पैमाने पर करते है. यहां की जमीन मक्का की खेती के लिए बहुत फायदेमंद है. इसलिए यहां के ज्यादातर किसान मक्का की खेती में रुचि रखते हैं. अधिकतर किसान मक्का की खेती पर ही निर्भर हैं और इससे अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. ऐसे ही एक किसान रवि कुमार महेता हैं. वह मक्के की खेती से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा लेते हैं.
5 एकड़ खेती में होता है इतना खर्च
अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत पैकपार गांव के रहने वाले युवा किसान रवि कुमार महेता लगभग 5 सालों से मक्का की खेती कर रहे हैं. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह एक सीजन में 5 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती करते हैं. जहां इसकी खेती में प्रति एकड़ 20-25 हजार रुपए खर्च होता है. ऐसे में प्रति 5 एकड़ में 1.5 लाख रुपए का खर्चा होता है. यहां के किसानों के लिए मक्का की फसल सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. उन्होंने कहा कि अभी उनका मक्का 100 दिनों का हो गया है. उन्होंने बताया कि प्रति एकड़ जमीन पर लगभग 200 किलो से खाद लगता है
मक्का की खेती में बढ़िया मुनाफा
मक्का की खेती में बढ़िया मुनाफा होता है. यह 150-180 दिनों में तैयार होती है. अररिया जिले के किसान रवि कुमार ने बताया कि मक्का की फसल 6 महीने में लगभग तैयार हो जाती है. इस फसल में यहां के किसानों को 4 बार सिंचाई की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि 5 एकड़ जमीन पर लगभग 4 लाख रुपए तक की कमाई अर्जित करते हैं.
इतनी बार होती है सिंचाई
युवा किसान रवि कुमार ने बताया कि अगर जमीन में नमी हो तो 4 बार सिंचाई में भी फसल हो जाती है. वहीं, अगर नमी नहीं है तो 5-6 बार तक सिंचाई करनी पड़ती है. इसमें कई प्रकार के रासायनिक और जैविक खादों की जरूरत पड़ती है. कई प्रकार की मशीनों से स्प्रे में लोडिस आदि भी करना पड़ता है.
सिंचाई और खाद जानिए
किसान रवि कुमार के मुताबिक, मक्का की खेती में 4-6 बार सिंचाई करना जरूरी होता है. डीएपी, यूरिया, पोटाश, एल्युमिनियम जैसे खादों की जरूरत होती है. 35-45 दिनों के बाद दो बार कीटनाशक और लोडिस का स्प्रे करना जरूरी होता है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 5 एकड़ जमीन पर मक्का की खेती से लगभग 4 लाख रुपए से अधिक की कमाई होती है. मक्का, गेहूं और धान की खेती से हर साल सीजन में 5 लाख रुपए का मुनाफा कमाई अर्चित करते हैं. उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी इस फसल में सहयोग करते हैं. उन्होंने बताया कि अभी तक इंटरमीडिएट पास कर लिए ही आगे की पढ़ाई भी कर रहे हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
.