Last Updated:
Bathing Benifits: गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी या चने की दाल मिलाने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे आर्थिक समस्याएं, स्वास्थ्य और विवाह की बाधाएं दूर होती हैं.
गुरुवार के दिन नहाने के पानी में मिला दे यह चीज नहाना हमारे दैनिक जीवन और दिनचर्या का अभिन्न अंग है, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. नहाने से न केवल मन शुद्ध और पवित्र होता है, बल्कि शरीर में ताजगी का एहसास भी होता है. साथ ही, यह कई रोगों को हमसे दूर रखता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नहाने के भी कुछ खास नियम बताए गए हैं. रोजाना नहाने के पानी में कुछ विशेष सामग्री मिलाने से ग्रह दोषों का निवारण हो सकता है और कमजोर ग्रहों की स्थिति को मजबूत किया जा सकता है. इससे भविष्य में लाभकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.
ग्रह दोष कम और सुख में भी वृद्धि होती है
ज्योतिष के अनुसार, गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी या चने की दाल का पाउडर मिलाना शुभ माना जाता है. इससे गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. इन नियमों का पालन करने से न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि समृद्धि और सुख में भी वृद्धि होती है.
गुरु को प्रसन्न रखने के लिए करें ये काम
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से खूब लाभ होता है, कई लोग इस दिन का व्रत भी रखते हैं ताकि कमजोर गुरु ग्रह को मजबूत किया जा सके. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना काफी शुभकारी माना जाता है. गुरुवार के दिन चने की दाल हल्दी और पीले वस्त्र के साथ-साथ पीले रंग के फल का दान करना भी लोगों के लिए शुभ माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव लोगों पर बनी रहती है.
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें
.