पति का हाथ थामे ऑस्कर में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन में ढाया कहर;

Last Updated:

Priyanka Chopra Oscars Look : 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) के रेड कार्पेट पर जब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के हाथों में हाथ डाले पहुंचीं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. इस साल प्रियंका ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर(Presenter) शामिल हुई हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रियंका का यह लुक हॉलीवुड के सुनहरे दौर (Golden Era) की क्लासिक खूबसूरती को ट्रिब्यूट देने के लिए डिजाइन किया गया था.

Priyanka Chopra Oscars Look : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर ऑस्कर के मंच पर अपनी चमक बिखेरने पहुंच गई हैं. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) में प्रियंका को बतौर प्रजेंटर (Presenter) चुना गया है, जो भारत और साउथ एशियन सितारों के लिए गर्व की बात है. रेड कार्पेट पर प्रियंका के साथ उनके पति और पॉप स्टार निक जोनास भी नजर आए, जो हर कदम पर अपनी पत्नी का साथ देते दिखे.

प्रियंका चोपड़ा इस खास मौके के लिए Dior ब्रांड का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन चुना था. उनके इस गाउन में फिटेड चोली (bodice) के साथ नीचे की तरफ ड्रामेटिक हाई स्लिट और फेदर जैसी डिटेलिंग थी.

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक शानदार डायमंड नेकलेस पहना था, बालों को बिल्कुल सीधा (Sleek Straight) रखा और पैरों में ब्लैक पॉइंटेड हील्स कैरी की.

सांप के पैटर्न का डायमंड नेकलेस
प्रियंका हमेशा अपनी जूलरी से अलग स्टाइल स्टेटमेंट देती हैं. ऑस्‍कर रेड कार्पेट पर भी उनका नेकलेस खूब चर्चा में रहा. उन्होंने Bvlgari का Serpenti Illusio High Jewelry necklace पहना था. इस खूबसूरत नेकलेस में 14 कैरेट का मैडागास्कर सैफायर लगा है, जिसे हीरों, एमराल्ड और ओनिक्स स्टोन के साथ सजाया गया है. खास बात यह है कि इसके डिजाइन में सांप से प्रेरित एक सीक्रेट पैटर्न भी छिपा है, जो इसे और भी खास और रॉयल लुक देता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *