M&M Shares: शेयर बाजार में आजकल एक ऐसे ऑटो स्टॉक पर चर्चा जोरो पर है, जिसकी कीमत मौजूदा लेवल से 900 रुपये से ज्यादा बढ़ने का दम रखती है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ब्रोकरेज फर्म नुवामा का ऐसा कहना है.
यहां ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) के शेयर की बात की जा रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों के मजबूत परफॉर्मेंस पर नुवामा का भरोसा अटूट है. इसी पॉजिटिव रुख के साथ नुवामा ने इसे 4400 रुपये का बड़ा टारगेट देते हुए अपनी ‘Buy’ की रेटिंग बरकरार रखी है.
लगातार शानदार रिटर्न दे रही कंपनी
BSE सेंसेक्स में शामिल M&M का मार्केट कैपिटलाइजेशन 25 फरवरी तक 4,34,178.09 करोड़ रुपये आंका गया. इस स्टॉक ने पिछले दस सालों में 450 परसेंट से ज्यादा का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है.
क्यों ब्रोकरेज को स्टॉक पर इतना भरोसा?
नुवामा का मानना है कि कंपनी अपने ऑटो और फार्म बिजनेस में मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं, आने वाले प्रोडक्ट लॉन्च और बेहतर प्रॉफिटेबिलिटी मेट्रिक्स की वजह से आगे भी अच्छी स्थिति में है. नुवामा ने अनुमान लगाया है कि 2025-28 के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा का रेवेन्यू 15 परसेंट CAGR की दर से बढ़ेगा. SUVs की मजबूत डिमांड और कंपनी के आने वाले नए मॉडल्स को इसका श्रेय जाता है.
जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि कंपनी फार्म बिजनेस में भी लगातार आगे बढ़ रही है. कृषि क्षेत्र में लगातार हो रहे सुधार और सरकारी नीतियों की वजह से इस सेगमेंट के आने वाले समय में 13 परसेंट CAGR की दर से आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है. कंपनी के EV सेगमेंट को लेकर तैयार की गई योजनाओं पर भी ब्रोकरेज को भरोसा है. BE7 और विजन सीरीज जैसे नए-नए मॉडल के साथ कंपनी के लगातार आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
एक्सपोर्ट में भी आगे
नुवामा का यह भी मानना है कि नॉर्थ अमेरिका, ब्राजील और आसियान देशों में कंपनी की मजबूत होती पकड़ से निर्यात भी 2025-28 के दौरान 12 परसेंट CAGR से बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
.